WWE में Roman Reigns या Solo Sikoa नहींं बल्कि यह स्टार बनेगा ट्राइबल चीफ, दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

WWE, Roman Reigns, The Rock, Solo Sikoa,
क्या रोमन रेंस WWE में द रॉक को ट्राइबल चीफ बनने से रोक पाएंगे? (Photo: WWE.com)

The Rock Can Become Tribal Chief: WWE SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ पोजिशन के लिए लड़ रहे हैं। हॉल ऑफ फेमर के अनुसार रोमन और सोलो की जगह कोई तीसरा सुपरस्टार ट्राइबल चीफ बन सकता है। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि द रॉक (The Rock) हैं।

Ad

याद दिला दें, रॉक ने WrestleMania XL के बिल्ड-अप के दौरान रेंस के कहने पर उन्हें अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया था। मार्क हेनरी का मानना है कि इसमें जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। सोलो सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में टामा टोंगा को बताया था कि अगर रोमन रेंस उला फाला पहनते हैं तो उन दोनों को रोमन को एक्नॉलेज करना होगा।

मार्क हेनरी ने Busted Open Radio पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि वापसी के बाद उला फाला द रॉक के हाथ लग सकती है और वो रोमन रेंस की जगह नए ट्राइबल चीफ बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोमन और 8 बार के WWE चैंपियन के बीच ब्लॉकबस्टर राइवलरी की शुरूआत हो जाएगी। हेनरी ने कहा,

"रोमन रेंस के अलावा कौन उला फाला की वैल्यू बढ़ने की कामना करेगा? वो द रॉक हैं। वो चाहेंगे कि इसे सही तरह बिल्ड किया जाए। एक दिन आएगा जब द रॉक वापसी करने के बाद खुद को ट्राइबल चीफ कहते हुए उला फाला पहन लेंगे। वो पहले ही खुद को बिजनेस बता चुके हैं। यह चैंपियन बनने से बढ़कर है।"
youtube-cover
Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ब्लडलाइन मेंबर को सोलो सिकोआ से उला फाला चुराने के संकेत देते हुए देखना चाहते हैं

मौजूदा समय में SmackDown में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच उला फाला के लिए लड़ाई हो रही है। मार्क हेनरी चाहते हैं कि टामा टोंगा WWE में ट्राइबल चीफ से उला फाला चुराने के संकेत दें। हेनरी ने Busted Open Radio पर इस बारे में बात करते हुए कहा,

"कैसा हो अगर एक दिन जब टामा टोंगा WWE में सोलो सिकोआ के गले में उला फाला डालने को तैयार होंगे लेकिन वो ऐसा करना रोककर खुद के गले में यह माला डालने के संकेत दें। इसके बाद सोलो सिकोआ उन्हें अपना काम करने को कहें। इसे और रोचक बनाने की कोशिश करें।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications