अनंत अंबानी की शादी में बाराती बने WWE दिग्गज The Great Khali, बॉलीवुड के बादशाह और बूम-बूम बुमराह के साथ दिया पोज

WWE
भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली बहुत ही खास अंदाज में नज़र आए (Photo: The Great Khali Instagram))

The great khali Attends Anant Ambani Marriage: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो गई हैं। शादी में भारतीय स्टार्स के साथ-साथ विदेशी मेहमानों का जमावड़ा भी लगा। भारतीय WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) भी शादी समारोह में नज़र आए। उन्होंने कुछ लोगों के साथ तस्वीरें भी ली, जिन्हें बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

ब्लैक कोट पैंट में खली बहुत ही शानदार लग रहे थे। उन्होंने बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के साथ खास तस्वीर ली। पिक्चर में दोनों बहुत ही जबरदस्त लग रहे हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि खली से मिलकर अनिल कपूर को भी बहुत खुशी हुई है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी द ग्रेट खली दिखे। इनके साथ शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने भी तस्वीर ली। फोटो में तीनों बहुत ही खास अंदाज में दिखे।

द ग्रेट खली ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की।

खली बहुत लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए। हालांकि, वो इंस्टाग्राम की वजह से चर्चा में रहते हैं। हर दिन वो कोई ना कोई मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट करते हैं। खली ने अपने टाइम पर WWE में अच्छा काम किया था। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। फैंस खली को WWE रिंग में अंतिम मैच लड़ते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अब शायद ये संभव नहीं हो पाएगा।

WWE दिग्गज जॉन सीना ने भी की शिरकत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में WWE दिग्गज जॉन सीना भी आए थे। उनका जोरदार स्वागत किया गया था। भारतीय कपड़ों में वो बहुत ही जबरदस्त लग रहे थे। उन्होंने शादी में भांगड़ा भी किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। सीना ने बाद में शाहरुख खान के साथ तस्वीर अपलोड कर सभी की तारीफ और धन्यवाद भी किया। पिछले हफ्ते Money in the Bank में सीना ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि साल 2025 उनका आखिरी होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now