भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का नया अवतार सामने आया, सड़क पर ऑटो रिक्शा चलाते हुए आए नजर 

WWE दिग्गज द ग्रेट खली की वीडियो देखकर आपको आएगा मजा
WWE दिग्गज द ग्रेट खली की वीडियो देखकर आपको आएगा मजा

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इस बार ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए। द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। खली फैंस के लिए हमेशा कुछ ना कुछ मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इस बार कुछ अलग अंदाज में खली नजर आए। खली के साथ कुछ लोग भी मौजूद थे और सभी ने शानदार अंदाज में उनके साथ फोटो भी ली। खली का ये नया अवतार देखकर आपको भी खूब मजा आएगा। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक बार फिर खली छा गए।

Ad
Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली का नया अंदाज

द ग्रेट खली ने WWE में बहुत नाम कमाया। साल 2006 से 2014 तक उनका WWE रन बहुत ही जबरदस्त रहा। अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ खली की राइवलरी अच्छी रही। इस दौरान खली ने चैंपियनशिप भी हासिल की। इस वजह से उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

पिछले कुछ समय से खली अपने इंस्टाग्राम वीडियो के चलते काफी चर्चा में रहे। फैंस ने काफी खराब कमेंट भी किए और खली इससे नाराज नजर आए। खली ने कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया था। दिनभर में खली जो काम करते हैं वो चीजें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। फैंस को भी उनके ये वीडियो देखकर काफी मजा आता है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि खली ऑटो रिक्शा भी चलाएंगे लेकिन इस बार उन्होंने ये कर दिखाया।

Ad

साल 2017 में अंतिम बार WWE में खली नजर आए थे। इसके बाद रिंग में उनकी एंट्री नहीं हुई। भारत की तरफ से WWE में खली ने काफी अच्छा काम किया और इस वजह से पूरी दुनिया में उनका नाम हैं। खली अब अपना पूरा समय नए टैलेंट को देते हैं। एकेडमी में मेहनत कर वो नए-नए रेसलर्स को हमेशा बाहर भेजने की कोशिश करते हैं। WWE में इस समय कई एक्टिव रेसलर्स हैं जो खली से ट्रेनिंग लेकर वहां पहुंचे।

ट्रिपल एच भी द ग्रेट खली की जमकर तारीफ कर चुके हैं। WWE की नजरें हमेशा भारत में व्यापार करने की रही है। अगर WWE पूरी तरह यहां व्यापार करेगा तो फिर द ग्रेट खली को साथ में उन्होंने लाना पड़ेगा। भारतीय फैंस भी काफी सपोर्ट द ग्रेट खली को करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications