The Great Khali: WWE रिंग में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) का अब जलवा नहीं दिखता लेकिन बाहर वो अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स से वो फैंस का दिल बहला देते हैं। फैंस द्वारा उन्हें बहुत प्यार भी मिलता है। हाल ही में भारतीय कॉमेडियन जोस कोवाको होज़े के साथ वो कैमियो करते हुए नज़र आए। होज़े ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शानदार रील बनाई। एक शख्स इसमें गिटार बजा रहा है। होजे ने ये गिटार उससे छीना और द ग्रेट खली को दिया। खली ने इसे बजाया लेकिन उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने गिटार को पटक दिया। View this post on Instagram Instagram PostWWE रिंग में भारतीय दिग्गज The Great Khali ने बहुत नाम कमायासाल 2017 में WWE के साथ खली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। यहां से पता चल गया था कि उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया। WWE में करीब एक दशक तक उन्होंने काम किया था। साल 2007 के समय में ब्लू ब्रांड में सबसे बड़े हील के रूप में खली ने काम किया। उनकी राइवलरी कई दिग्गजों के साथ रही। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल की। टेकर के साथ रही राइवलरी आज भी फैंस को याद रहती है। साल 2021 में खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। ये उनके लिए खुशी का पल था। खली की WWE रिंग में वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आते रहती है। हाल ही में जिंदर महल ने भी कहा था कि वो उनकी वापसी देखना चाहते हैं। फुल टाइमर के रूप में अब वो वापसी शायद नहीं कर पाएंगे। किसी खास मौके पर जरूर वो रिंग में नज़र आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये भारतीय फैंस के लिए अच्छा रहेगा।खली को सोशल मीडिया पर भी फैंस का बहुत प्यार मिलता है। आए दिन वो कोई ना कोई मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। फैंस इन वीडियो को बहुत पसंद करते हैं और जबरदस्त कमेंट भी करते हैं। खैर भारतीय फैंस एक बार उन्हें जरूर WWE रिंग में देखना चाहेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।