भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली के नए वीडियो ने मचाई धूम, परेशान होकर 'बाजीगर' को दीवार पर पटका

WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली का नया वीडियो वायरल
WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली का नया वीडियो वायरल

भारतीय WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली (The Great Khali) का इंस्टाग्राम में एक और मजेदार वीडियो सामने आया। इस बार खली काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने वर्कआउट करते समय अपने पार्टनर की गर्दन पकड़कर दीवार में धक्का दे दिया। WWE रिंग में इस अंदाज में खली ने कई दिग्गजों को धराशाई किया था। खली ने काफी लंबे समय बाद इस तरह का कोई वीडियो अपलोड किया। फैंस ने भी खली की इस वीडियो पर शानदार कमेंट किए।

Ad
Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली का वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा

दरअसल वीडियो देखने के बाद आप पूरी कहानी समझ जाएंगे। खली दोनों हाथों में डंबल को पकड़ कर बहुत ही जोश में वर्कआउट कर रहे हैं। इस दौरान उनके पीछे बाजीगर नाम का शख्स उन्हें काफी उत्साहित कर रहा है लेकिन कुछ देर बाद ये उत्साह उसके ऊपर भारी पड़ गया। बाजीगर के ज्यादा उत्साह को देखकर खली चिढ़ गए और उन्हें गुस्सा आ गया। खली ने बाजीगर की गर्दन पकड़कर उसे दीवार में फेंक दिया। देखने वाली बात ये है कि बाजीगर इसके बाद नीचे गिरकर दर्द से कराह रहा है।

खली का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है क्योंकि काफी दिनों बाद वो वर्कआउट करते हुए नजर आए। वर्कआउट के दौरान उन्होंने ऐसी चीज कि जिसे देखकर फैंस को WWE रिंग आ गया। आपको याद होगा अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को भी कुछ इस तरह का ही मूव खली लगाते थे। इस बार बाजीगर को उन्होंने धराशाई कर दिया।

साल 2006 से 2014 तक खली का WWE रन काफी जबरदस्त रहा। कई दिग्गजों को उन्होंने पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WWE रिंग में अंतिम बार खली साल 2017 में नजर आए थे। जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन के मैच में उन्होंने दखलअंदाजी की थी। खली की वजह से ही जिंदर अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर पाए थे।

इस साल खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। इसके बाद पूरे भारत में उनके फैंस ने काफी जश्न मनाया। खली इस समय अपने एकेडमी में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। नए टैलेंट को ट्रेनिंग देकर खली उन्हें WWE रिंग में भेजना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications