WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर ही कुछ-न-कुछ मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। खली ने एक बार फिर एक मजेदार वीडियो पोस्ट की है और इस वीडियो में खली से अनोखी गुजारिश की गई है। इस वीडियो में द ग्रेट खली कार्टून कैरेक्टर 'साबू' के किरदार में नजर आ रहे हैं और वो कार को एक कपड़े की मदद से साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postइसी दौरान एक लेडी ने द ग्रेट खली से अनोखी गुजारिश की। लेडी ने द ग्रेट खली को कुल्ला करके उनकी कार धोने की गुजारिश की और खली ने भी ऐसा करने के लिए हामी भर दी। देखा जाए तो यह अजीब डिमांड है और ऐसा लग रहा है कि खली ने मजाक में यह वीडियो बनाया है। बता दें, फैंस काफी समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अजीब डिमांड करते रहते हैं और इसी के तर्ज पर शायद खली ने यह वीडियो बनाया है।WWE दिग्गज द ग्रेट खली को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया थाWWE@WWEAs first revealed in an exclusive edition of #WWENow India, The Great Khali has been revealed as the latest inductee in the WWE Hall of Fame’s Class of 2021! #WWEHOF wwe.com/shows/wwe-hall…106771662As first revealed in an exclusive edition of #WWENow India, The Great Khali has been revealed as the latest inductee in the WWE Hall of Fame’s Class of 2021! #WWEHOF wwe.com/shows/wwe-hall…द ग्रेट खली को पिछले साल WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था और द ग्रेट खली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि उनके लिए हॉल ऑफ फेम में शामिल होना काफी यादगार पल है। खास बात यह है कि द ग्रेट खली को द अंडरटेकर जैसे दिग्गज से एक साल पहले ही हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका था और यह खली के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।बता दें, द अंडरटेकर को इसी साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और उन्हें यह सम्मान खुद विंस मैकमैहन ने दिया था। बता दें, द ग्रेट खली ने साल 2006 में द अंडरटेकर पर हमला करते हुए अपना WWE डेब्यू किया था और द ग्रेट खली अपने करियर के दौरान द अंडरटेकर को हराने में भी कामयाब रहे थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।