WWE ने पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस के नाम में किया बड़ा बदलाव, इस शानदार नाम से अब रिंग में होगी एंट्री

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर

WWE ने पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का नाम बदल दिया है। अब वो सैथ "फ्रीकन" रॉलिंस नाम से जाने जाएंगे। WWE ने इस नाम को ऑफिशियल भी कर दिया है। WWE ने हाल ही में साल 2021 में हुए 25 सबसे बेहतरीन मैचों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रॉलिंस का नाम कई बार आया। लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) में ऐज (Edge) और सैथ रॉलिंस के बीच हुए मैच को रखा गया।

Ad

ये देखने वाली बात है कि WWE ने इस पूरी लिस्ट में रॉलिंस के नाम में बदलाव किया है। लिस्ट में सैथ "फ्रीकन" रॉलिंस नाम दिया गया है। रॉलिंस ने "फ्रीकन" हमेशा तकिया कलाम के तौर पर पहले यूज किया है। कंपनी ने पहले इसे ऑफिशियल नहीं किया था लेकिन अब ऑफिशियल कर दिया है।

Day 1 पीपीवी के लिए जो ग्राफिक्स बनाए गए है उसमें भी सैथ "फ्रीकन" रॉलिंस नाम दिया गया है। Day 1 पीपीवी में बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस और बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने Day 1 पीपीवी से पहले दिया कड़ा बयान

सैथ रॉलिंस ने हाल ही में कहा था कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए। लाइव इवेंट्स और इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में भी वो नजर नहीं आए। सभी को लग रहा है कि Day 1 में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में इस वजह से बदलाव हो सकता है। अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। रॉलिंस की तरफ से भी इस बारे में कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सैथ रॉलिंस ने वीडियो के जरिए केविन ओवेंस को कड़ा संदेश दिया है।

केविन ओवेंस पूरा क्रेडिट ले रहे हैं। क्या वो झूठ बोल रहे हैं? क्या वो सच बोल रहे हैं? इस बारे में कोई नहीं जानता है। होलीडे सीजन चल रहा है और मैं इसके लिए तुम्हें क्रेडिट देता हूं। सब तुम्हारा है क्योंकि Day 1 में जो मेरा होगा उसे मैं लेकर रहूंगा। ये चीज़ WWE चैंपियनशिप होगी क्योंकि सभी जानते हैं कि मैं कौन हूं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications