ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का WWE में करियर जबरदस्त रहा। शायद उन्होंने जो कारनामे किए वो कोई और नहीं कर पाएगा। पार्ट टाइमर के रूप में भी सबसे ज्यादा पैसा कंपनी द्वारा उन्हें दिया जाता है। WWE के दिमाग में ये बात जरूर होगी कि उन्हें जल्द से जल्द दूसरा ब्रॉक लैसनर मिल जाए। अगर ऐसा होगा तो फिर कंपनी को फ्यूचर में काफी फायदा होगा।WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आईडेव मैल्टजर ने अब अपनी मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। आप सभी को पता है कि गेबल स्टीवसन को मेन रोस्टर में बहुत जल्दी एंट्री मिल गई है। WWE Raw रोस्टर का वो हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार WWE द्वारा अब स्टीवसन को ब्रॉक लैसनर की तरह बुक किया जाएगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि स्टीवसन के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है और उन्हें जल्दी-जल्दी फ्यूचर में पुश दिया जाएगा।साल 2020 ओलंपिक में गेबल स्टीवसन ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद काफी लाइमलाइट में वो आ गए थे। WWE ने उन्हें बड़ा ऑफर देकर साइन भी कर लिया था। स्टीवसन और ब्रॉक लैसनर के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी हैं। कुछ समय पहले इस बात का खुलासा स्टीवसन ने किया था। After The Bell पॉडकास्ट में पिछले साल स्टीवसन ने लैसनर की जमकर तारीफ की थी। लैसनर को अपना रोल मॉडल स्टीवसन मानते हैं।Oscar De La Coker 🇲🇽@King_CurPBrock Lesnar & Gable Steveson backstage after Brocks win. #WWEDay19:43 AM · Jan 2, 202217418Brock Lesnar & Gable Steveson backstage after Brocks win. #WWEDay1 https://t.co/h09aoWQ6m5ये बात सभी को पता है कि अगर स्टीवसन को अच्छा पुश दिया जाएगा तो वो ब्रॉक लैसनर की कमी फ्यूचर में पूरी कर सकते हैं। फैंस भी ये चीज़ आगे देखना चाहते हैं। अब देखना होगा कि स्टीवसन का रिंग में डेब्यू कब होगा। विंस मैकमैहन ने स्टीवसन को बड़ा ऑफर दिया। इसका मतलब साफ है कि फ्यूचर में स्टीवसन को बड़ा पुश मिलेगा। विंस मैकमैहन ने जरूर उनके लिए प्लान तैयार किया होगा। ब्रॉक लैसनर भी इस समय जबरदस्त काम WWE में कर रहे हैं। फैंस को उनका नया गिमिक काफी पसंद आ रहा है। रोमन रेंस के साथ मेगा इवेंट में उनका इस बार शानदार मैच होगा।