WWE Hell in a Cell 2021 में रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर के मैच के 5 संभावित अंत 

Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर
Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर

4- WWE Hell in a Cell 2021 में शार्लेट फ्लेयर एक बार फिर रिया रिप्ली को हरा सकती हैं

Ad
Ad

रिपोर्ट्स की माने तो WWE WrestleMania 37 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में शार्लेट को असुका का प्रतिद्वंदी बनाना चाहती थी। अगर शार्लेट इस मैच का हिस्सा होती तो संभव था कि इस मैच के अंत में शार्लेट, असुका को हराकर नई चैंपियन बनती। इसलिए संभव है कि Hell in a Cell 2021 में शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली को हराकर नई चैंपियन बन सकती हैं।

इस जीत के साथ शार्लेट 13 बार की विमेंस चैंपियन बनते हुए अपने पिता रिक फ्लेयर के 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी। जॉन सीना, रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं लेकिन अफवाहों की माने तो WWE शार्लेट को रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखना चाहती है।

3- Hell in a Cell में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच के दौरान WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस अहम भूमिका निभा सकती हैं

Ad

निकी क्रॉस ने WWE में वापसी के बाद से ही शार्लेट और रिया रिप्ली को हराया है इसलिए Hell in a Cell 2021 में निकी को Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा नहीं बनाना हैरान करता है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि निकी Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच के दौरान दखल दे सकती हैं।

अगर इस मैच में निकी क्रॉस दखल देती हैं तो रिया रिप्ली डिसक्वालिफिकेशन के जरिए अपना Raw विमेंस टाइटल रिटेन कर सकती हैं। यह बात तो पक्की है कि इस मैच में निकी की वजह से Raw विमेंस चैंपियन बनने में नाकाम रहने के बाद शार्लेट का निकी के प्रति गुस्सा और भी बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications