4 कारण क्यों WWE Hell in a Cell 2022 में Veer Mahaan का Rey Mysterio & Dominik के खिलाफ हैंडीकैप मैच होना चाहिए 

रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक और वीर महान
रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक और वीर महान

WWE Raw में इस हफ्ते रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) & डॉमिनिक (Dominik) की वापसी देखने को मिली थी और वापसी के बाद इन दोनों सुपरस्टार्स ने वीर महान (Veer Mahaan) पर हमला करते हुए उनके साथ दुश्मनी जारी रखी थी। चूंकि, वीर महान की रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के साथ एक बार फिर दुश्मनी शुरू हो चुकी है, यह देखना रोचक होगा कि इस फिउड में आगे क्या देखने को मिलने वाला है।

देखा जाए तो रे मिस्टीरियो वर्तमान समय में दिग्गज सुपरस्टार बन चुके हैं इसलिए यह बात तो पक्की है कि उनके साथ फिउड के जरिए वीर महान को काफी फायदा होगा। वहीं, वीर महान का रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के खिलाफ हैंडीकैप मैच कराना शानदार साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE Hell in a Cell 2022 में वीर महान का रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के खिलाफ हैंडीकैप मैच होना चाहिए।

4- WWE सुपरस्टार वीर महान को अभी तक किसी बड़े इवेंट में मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है

वीर महान की WrestleMania 38 के बाद हुए Raw के जरिए वापसी हुई थी। ऐसा लगा था कि उन्हें WrestleMania Backlash में मैच लड़ने का मौका मिल सकता है, हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इससे पहले पिछले साल Raw में डेब्यू के बाद भी उन्हें किसी बड़े इवेंट में मैच लड़ने का मौका नहीं मिला था।

चूंकि, इस वक्त वीर महान का रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के साथ फिउड जारी है इसलिए वीर का इन दोनों सुपरस्टार्स के खिलाफ Hell in a Cell 2022 में हैंडीकैप मैच करा देना चाहिए। देखा जाए तो वीर महान को वापसी के बाद लगातार दो बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बनाना बड़ी गलती होगी।

3- Hell in a Cell इवेंट को लेकर रोमांच बढ़ाने के लिए

खबर है कि इस साल Hell in a Cell इवेंट में रोमन रेंस का मैच नहीं होगा और इस वजह से फैंस का इस इवेंट को लेकर उत्साह कम हुआ है। यही कारण है कि इस इवेंट के लिए उत्साह बनाए रखने के लिए WWE को कुछ बेहतरीन मैच बुक करने की जरूरत है। इसी वजह से इस इवेंट में वीर महान का हैंडीकैप मैच बुक कर देना चाहिए।

अगर Hell in a Cell इवेंट में वीर महान का रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के खिलाफ हैंडीकैप मैच बुक किया जाता है तो फैंस के मन में इस चीज़ को लेकर रोमांच बढ़ेगा कि वीर अकेले किस प्रकार इन दो सुपरस्टार्स का सामना करने वाले हैं। यही नहीं, वीर महान का इस बड़े इवेंट में मैच बुक करने से बड़ी संख्या में भारतीय फैंस यह शो देखने के लिए उमड़ सकते हैं।

2- वीर महान का रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के साथ फिउड खत्म करने के लिए

वीर महान को WWE में वापसी के बाद से ही डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक किया जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि उन्हें कंपनी में मौजूद ताकतवर सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, देखा जाए तो रे मिस्टीरियो दिग्गज सुपरस्टार जरूर हैं लेकिन वो और डॉमिनिक ताकत के मामले में वीर के आगे कही नहीं टिकते हैं।

यही कारण है कि यह फिउड कुछ वक्त के लिए जरूर मनोरंजक साबित हो सकता है लेकिन इस फिउड को लंबा खींचने पर यह फिउड शायद ही फैंस को पसंद आएगा। यही कारण है कि वीर महान का Hell in a Cell 2022 में रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के खिलाफ मैच करा देना चाहिए ताकि वीर यह मैच जीतकर इन दोनों सुपरस्टार्स के साथ फिउड समाप्त कर सकें।

1- WWE सुपरस्टार वीर महान को ताकतवार दिखाने के लिए

वीर महान को WWE में ताकतवर सुपरस्टार के रूप में पेश किया गया है लेकिन अभी तक उनका ज्यादातर लोकल टैलेंट्स से सामना हुआ है। यही नहीं, वीर महान को अभी तक एक साथ दो सुपरस्टार्स का सामना करने का मौका मिला नहीं मिला है। देखा जाए तो WWE में मौजूद अधिकतर ताकतवर सुपरस्टार्स अपने करियर में कभी-न-कभी एक से ज्यादा सुपरस्टार्स का सामना करते हुए दिखाई दे चुके हैं।

यही कारण है कि वीर महान का Hell in a Cell 2022 में रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक के खिलाफ हैंडीकैप मैच बुक कर देना चाहिए। अगर यह मैच होता है तो वीर महान के पास अकेले ही रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक को डोमिनेट करते हुए उन्हें आसानी से हराने का मौका होगा। इस प्रकार, वीर महान को ताकतवार सुपरस्टार के रूप में काफी फायदा हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।