WWE Hell in a Cell 2022 मिस करने के बाद Roman Reigns और The Usos के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड 

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और द उसोज
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और द उसोज

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज (The Usos) हाल ही में संपन्न हुए हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2022 इवेंट का हिस्सा नहीं थे। द ब्लडलाइन के यह इवेंट मिस करने के साथ ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। इस फैक्शन के निर्माण के बाद से ही ये तीनों सुपरस्टार्स कंपनी के सबसे बेहतरीन चैंपियंस में से एक बनकर उभरे हैं। रोमन रेंस WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और द उसोज भी हाल ही में अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बनने में कामयाब रहे।

इस साल Hell in a Cell शो से पहले WWE Stats ने ट्वीट करते हुए बताया कि Hell in a Cell 2021 के बाद यह पहला मौका है जब द ब्लडलाइन का एक भी मेंबर WWE प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। देखा जाए तो द ब्लडलाइन शायद ही उनके नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज होते हुए देखना चाहते होंगे लेकिन यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो चुका है। बता दें, द उसोज ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में रिडल & शिंस्के नाकामुरा को हराते हुए अपना टाइटल रिटेन किया था और इस मैच में नाकामुरा चोटिल हो गए थे।

WWE में द ब्लडलाइन के शेड्यूल पर अपडेट

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ना केवल द उसोज के आज के शो से अनुपस्थित रहने की बात कही थी बल्कि उन्होंने रोमन रेंस को लेकर भी अपडेट जारी किया था। डेव मैल्टजर ने बताया कि Money in the Bank 2022 में रोमन रेंस vs रिडल का मैच नहीं होगा लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्लान में कभी भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह बात आने वाले समय में ही पता चल पाएगी कि द ब्लडलाइन फैक्शन का WWE में अगला कदम क्या होने वाला है और इस फैक्शन को किन सुपरस्टार्स से चुनौती मिलने वाली है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications