WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रैसलर्स (साल 2019)

Neeraj
विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

यह सवाल हमेशा उठता रहता है कि WWE में किस रैसलर को सबसे ज़्यादा पेमेंट दी जाती है। सालों से विंस और लिंडा मैकमैहन अपने टॉप सुपरस्टार्स को अन्य सुपरस्टार्स की अपेक्षा ज़्यादा पेमेंट देते आए हैं। आज के समय में भी कई टॉप सुपरस्टार्स की कमाई सात अंकों में है तो वहीं बांकी रोस्टर को छह अंकों की सैलरी दी जाती है।

Ad

किसी भी मामले में यह रकम कम नहीं है, लेकिन ज़्यादातर लोग भूल जाते हैं कि WWE सुपरस्टार्स साल के ज़्यादातर समय काम करने में ही लगे रहते हैं। इंटरनेशनल टूर के अलावा होटल और यात्रा का खर्च खुद सुपरस्टार्स को ही उठाना पड़ता है।

इस आर्टिकल में हम WWE में सबसे ज़्यादा कमाई कर रहे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे। भले ही आप इस लिस्ट को देखकर नहीं चौकेंगे, लेकिन एक बात साफ है कि विंस मैकमैहन पार्ट-टाइम रैसलर्स को ज़्यादा तवज्जो देते हैं। जानते हैं आज के समय में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले कुछ सुपरस्टार्स के नाम।

#5. एजे स्टाइल्स - नेट वर्थ: 6 मिलियन डॉलर

द फिनोमेनल वन
द फिनोमेनल वन

2018 में सैलरी: 3.5 मिलियन डॉलर (फोर्ब्स)

Ad

एजे स्टाइल्स एक समय में ऐसे सुपरस्टार थे जिनका WWE में आना संभव नहीं लग रहा था और जब वह आए तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वह इतनी जल्दी टॉप पर पहुंच जाएंगे। जब स्टाइल्स WWE में आए थे तो उनका नेट वर्थ 3-4 मिलियन डॉलर के करीब था। उसके बाद से उनकी कमाई में इजाफा हुआ और साथ ही 2018 तक वह दो बार WWE की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके थे।


#4 रोमन रेंस - नेट वर्थ: 12 मिलियन डॉलर

रोमन रेंस
रोमन रेंस

2018 में सैलरी: 4.3 मिलियन डॉलर (फोर्ब्स)

Ad

वर्तमान समय में रोमन रेंस को WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। भले ही वह जॉन सीना जैसे पावर वाले सुपरस्टार नहीं है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है वह वर्तमान समय में कंपनी के सबसे बड़े फुल-टाइम सुपरस्टार हैं। ल्यूकीमिया के इलाज के बाद वापस आने के बाद रोमन का कद और बड़ा हुआ है। वर्तमान समय में उनका नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें: क्या जॉन सीना 17वां वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पाएंगे?


#3 ब्रॉक लैसनर - नेट वर्थ: 22 मिलियन डॉलर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

2018 में सैलरी: 8.5 मिलियन डॉलर (फोर्ब्स)

Ad

ब्रॉक लैसनर को पार्ट-टाइम सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। यह बात चौंकाने वाली है कि उन्हं जॉन सीना से कम पेमेंट दिया जाता है। विंस मैकमैहन के लिए लैसनर काफी कीमती हैं इसीलिए उन्हें पार्ट-टाइम काम करने पर भी काफी बड़ी रकम दी जाती है। वर्तमान समय में द बीस्ट की नेट वर्थ 22 मिलियन डॉलर है।


#2 ट्रिपल एच - नेट वर्थ: 40 मिलियन डॉलर

ट्रिपल एच
ट्रिपल एच

2018 में सैलरी: 3.2 मिलियन डॉलर (फोर्ब्स)

Ad

ट्रिपल एच का WWE बैकस्टेज पर काफी अहम रोल है और उन्हें NXT का पिता माना जाता है। इस आर्टिकल में बताई गई उनकी सैलरी वह जो उन्हें WWE से टैलेंट के रूप में दिए गए कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलती है। ट्रिपल एच साल में कुछ बार रैसलिंग करते हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती है। WWE में महत्वपूर्ण बैकस्टेज रोल के कारण ट्रिपल एच की नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर है।


#1 जॉन सीना - नेट वर्थ: 55 मिलियन डॉलर

जॉन सीना
जॉन सीना

2018 में सैलरी: 10 मिलियन डॉलर (फोर्ब्स)

Ad

आज के समय में भी जॉन सीना को WWE में सबसे ज़्यादा पेमेंट पाने वाला रैसलर जानकर आप चौंक सकते हैं। 2005 से लेकर 2015 तक सीना कंपनी का फेस रहे थे, लेकिन 2015 में उन्होंने हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए पार्ट-टाइम रोल ले लिया। भले ही सीना कंपनी में बेहद कम दिखते हैं, लेकिन उनकी मर्चेंडाइज सेल काफी ज़्यादा है और वह अभी भी कंपनी के काफी बहूमूल्य रैसलर हैं। सीना की नेट वर्थ 55 मिलियन डॉलर है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications