WWE किस्से-कहानियां: ब्रॉक लैसनर को देखकर पहली बार पॉल हेमन ने क्या कहा?

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन
ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन

2002 में हुई रेसलमेनिया के बाद रॉ में एक मुकाबला हुआ था, जो कि हार्डकोर टाइटल मैच था। यह मुकाबला मेवन और एल स्नो के बीच हुआ था, इस मुकाबले में स्पाइक डडली ने भी दखल दी।

जब यह मुकाबला चल रहा था तभी वहां ब्रॉक लैसनर आ जाते हैं। ब्रॉक ने तीनों रेसलर्स पर बुरी तरह से हमला किया। अंत में पॉल हेमन ने रिंग में आकर ब्रॉक लैसनर का हाथ ऊपर उठाया।

ये भी पढ़ें- WWE Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने अपने नाम किया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

ब्रॉक लैसनर के मेन रोस्टर डेब्यू से पहले टैज़ ने पॉल हेमन को ब्रॉक से OVW (ओहायो वैली रेसलिंग) में मिलवाया। ब्रॉक को देखकर पॉल हेमन सोचने लगे वह कितने ताक़तवर और बड़े हैं और उनकी रफ्तार भी काफी तेज थी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई इंसान नहीं जो इतना बड़ा शरीर लेकर इस रफ्तार से रेसलिंग कर सके। टैज़ ने लैसनर को सलाह दी कि वह पॉल हेमन से बात करें।

youtube-cover

अपने डेब्यू के कुछ महीने बाद ही लैसनर WWE इतिहास के सबसे युवा WWE चैंपियन बन गए, जब उन्होंने द रॉक को समरस्लैम 2002 में हराया था। लैसनर रेसलमेनिया 20 में हुए गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच के बाद WWE छोड़कर चले गए थे। द बीस्ट ने उसके बाद UFC में अपना नाम बनाया। उन्होंने 2012 में WWE में दोबारा से वापसी की।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं