WWE इतिहास: एडी गुरेरो ने No Way Out 2004 में जीती थी WWE चैंपियनशिप 

WWE नो वे आउट 2004
WWE नो वे आउट 2004

एडी गुरेरो साल 2000 में WWE में वापसी कर 'The Radicalz' टीम का हिस्सा बने थे। कई सालों तक अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करने के बाद आखिरकार विंस मैकमैहन ने गुरेरो को चैंपियन बनाने का प्लान तैयार किया। शायद उन्हें चैंपियन बनाने का उससे बेहतर समय कोई दूसरा नहीं हो सकता था।

Ad

WWE रेसलमेनिया 20 ज्यादा दूर नहीं था और रॉयल रंबल 2004 में उन्होंने अपने भतीजे चावो गुरेरो के साथ स्टोरीलाइन को भी अंतिम रूप दिया। उसके बाद WWE स्मैकडाउन के एक एपिसोड में 15-मैन रॉयल रंबल मैच को जीतकर उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया था।

नो-वे आउट पीपीवी में इनका आमना-सामना हुआ, जहां हजारों फैंस WWE इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक के गवाह बने। मैच के अंतिम क्षणों में गोल्डबर्ग ने सरप्राइज़ एंट्री ली और रेफरी की नजरों से बचकर लैसनर को जोरदार स्पीयर लगाया था।

बाकी का काम गुरेरो द्वारा लगाए गए फ्रॉग स्प्लैश मूव ने किया और अंत में द बीस्ट को पिन कर गुरेरो WWE चैंपियन बन गए। इस मोमेंट के लिए गुरेरो ने अपनी पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत की थी और फैंस भी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि गुरेरो इस मैच में विजयी साबित हुए हैं।

youtube-cover
Ad

एडी गुरेरो 4 महीने तक WWE चैंपियन बने रहे

WWE रेसलमेनिया 20 में एडी गुरेरो का सामना कर्ट एंगल से हुआ और साल के सबसे बड़े शो में किसी तरह वो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने में सफल रहे।

कुछ समय बाद उनकी दुश्मनी ब्रैडशॉ(अब JBL के नाम से जाना जाता है) से हुई। आखिरकार ग्रेट अमेरिकन बैश के टेक्सस बुलरोप मैच में हार के साथ ही उन्हें जेबीएल के हाथों चैंपियनशिप हारनी पड़ी।

दुर्भाग्यवश उसके एक साल बाद गुरेरो की दुखद रूप से मौत हो गई थी। लेकिन उनके फैंस को लैसनर के खिलाफ मिली वो जीत हमेशा याद रहेगी। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि एडी गुरेरो WWE के सबसे करिश्माई सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे

आप WWE 'Birth of a champion' को हर मंडे, बुधवार, शुक्रवार और रविवार रात को 8 बजे सोनी टेन 1 (इंग्लिश) और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देख सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications