WWE में Roman Reigns vs Drew Mcintyre के बीच हुए सभी मैचों की लिस्ट और उनके नतीजों पर नजर

WWE में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच कई मुकाबले हो चुके हैं
WWE में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच कई मुकाबले हो चुके हैं
WWE में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रोमन रेंस का पलड़ा है काफी ज्यादा भारी
WWE में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रोमन रेंस का पलड़ा है काफी ज्यादा भारी

Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) की दुश्मनी ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के खिलाफ चल रही है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) प्रीमियम लाइव इवेंट में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होने वाला है।

WWE में यह पहला मौका नहीं होगा, जब इन दोनों सुपरस्टार्स का सामना रिंग में होगा। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आ चुके हैं। हालांकि रेंस के खिलाफ ड्रू मैकइंटायर का रिकॉर्ड बहुत ही खराब है और अभी तक एक बार भी वो रेंस को सिंगल्स मैच में नहीं हरा पाए हैं। यह दिखाता है कि जब उनका सामना रेंस के खिलाफ होता है, तो किस्मत उनका साथ नहीं देती।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको WWE में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच हुए सभी मैचों और उनके रिजल्ट्स के बारे में बात करने वाले हैं। इसमें Raw, SmackDown और प्रीमियम लाइव इवेंट में हुए मैचों को शामिल किया गया है।

WWE में Roman Reigns vs Drew Mcintrye मैच कब-कब हुआ?

1- WWE Raw, 2 जुलाई 2018: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने टैग टीम मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर और डॉल्फ जिगलर को DQ के जरिए हराया।

2- WWE Raw, 16 जुलाई 2018: रोमन रेंस ने ट्रिपल थ्रेट मैच में ड्रू मैकइंटायर और फिन बैलर को हराया था।

3- WWE Raw, 27 अगस्त 2018: रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ड्रू मैकइंटायर और डॉल्फ जिगलर को DQ के जरिए हराया था।

4- WWE Super ShowDown 2018: रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डॉल्फ जिगलर को हराया था।

5- WWE Raw, 8 अक्टूबर 2018: ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डॉल्फ जिगलर ने रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज को हराया था।

6- WWE Raw, 15 अक्टूबर 2018: रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर, डॉल्फ जिगलर और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया था।

7- WWE Fastlane 2019: रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने ड्रू मैकइंटायर, हैप्पी कॉर्बिन और बॉबी लैश्ले को हराया था।

8- WWE WrestleMania 35: रोमन रेंस ने सिंगल्स मैच में ड्रू मैकइंटायर को शिकस्त दी थी।

9- WWE Raw, 15 अप्रैल 2019: रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले और हैप्पी कॉर्बिन को हराया था।

10- The Shield Final Chapter: रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर, हैप्पी कॉर्बिन और बॉबी लैश्ले को मात दी थी।

11- WWE Raw, 6 मई 2019: रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को सिंगल्स मैच में DQ के जरिए हराया था।

12- WWE SmackDown, 28 मई 2019: रोमन रेंस और आर ट्रुथ ने ड्रू मैकइंटायर और इलायस को शिकस्त दी थी।

13- WWE Raw, 6 जून 2019: ड्रू मैकइंटायर और द रिवाइवल ने रोमन रेंस और द उसोज को हराया था।

14- WWE Stomping Ground 2019: रोमन रेंस ने सिंगल्स मैच में ड्रू मैकइंटायर को पिनफॉल हराया था।

15- WWE Raw, 8 जुलाई 2019: ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन ने रोमन रेंस और गैरी को हराया था।

16- WWE Extreme Rules 2019: रोमन रेंस और द अंडरटेकर ने ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन को शिकस्त दी थी।

17- WWE Crown Jewel 2019: रोमन रेंस, अली, रिकोशे, रूसेव और शॉर्टी जी ने 10 मैन टैग टीम मैच में ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले, रैंडी ऑर्टन, शिंस्के नाकामुरा और हैप्पी कॉर्बिन को हराया था।

18- WWE Survivor Series 2019: टीम SmackDown (रोमन रेंस, हैप्पी कॉर्बिन, अली, ब्रॉन स्ट्रोमैन और शॉर्टी जी) ने टीम Raw (ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और रिकोशे) और टीम NXT (रिडल, कीथ ली, गुंथर, डेमियन प्रीस्ट और चैम्पा) को एलिमिनेशन मैच में हराया था।

19- WWE Survivor Series 2020: रोमन रेंस ने चैंपियन vs चैंपियन मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराया था।

20- WWE WrestleMania Backlash 2022: रोमन रेंस और द उसोज ने ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro को हराया था।

Quick Links