WWE किस्से-कहानियां: जब Undertaker ने Brock Lesnar की पेन से की थी हालत खराब, कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में मचा था जबरदस्त बवाल

WWE WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर आमने-सामने आए थे
WWE WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर आमने-सामने आए थे

WWE WrestleMania 30 प्रीमियम लाइव इवेंट जबरदस्त साबित हुआ था। इस शो में द अंडरटेकर (The Undertaker) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में अंडरटेकर को अपने WWE करियर में पहली बार रेसलमेनिया (WrestleMania) में हार मिली थी। मैच का काफी शॉकिंग तरीके से अंत हुआ था और इसकी स्टोरीलाइन जबरदस्त रही थी।

Ad

WWE WrestleMania 30 में मैच के लिए ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

दोनों के ऐतिहासिक मैच के लिए Raw के एक एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला था। दरअसल, 24 फरवरी 2014 को Raw में इस सैगमेंट का आयोजन किया गया था। ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने सैगमेंट की शुरुआत की। हेमन ने प्रोमो कट करते हुए ब्रॉक लैसनर की तारीफ की और बताया कि ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने उनकी बात नहीं सुनी।

youtube-cover
Ad

हेमन ने प्रस्ताव रखा था कि ब्रॉक लैसनर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में जोड़ा जाना चाहिए। हालांकि, मैनेजमेंट ने इस चीज़ से इनकार किया और ब्रॉक लैसनर के WrestleMania मैच के लिए एक ओपन कॉन्ट्रैक्ट दिया। इसके अनुसार कोई भी सुपरस्टार उन्हें चैलेंज कर सकता था। उन्होंने इसका पालन करने से इनकार किया। पॉल हेमन ने प्रोमो खत्म किया और माइक फेंकते हुए जाने लगे।

अचानक से द अंडरटेकर का थीम सॉन्ग बजा और उनकी शॉकिंग वापसी हुई। ब्रॉक लैसनर यह देखकर काफी ज्यादा सरप्राइज हो गए थे। दिग्गज ने आकर द बीस्ट को कंफ्रंट किया। एक शानदार एंट्रेंस के बाद अंडरटेकर और लैसनर एक-दूसरे को घूरने लगे। पॉल हेमन ने कॉन्ट्रैक्ट खोला और लैसनर ने इसे साइन किया।

youtube-cover
Ad

उन्होंने द अंडरटेकर को पेन दी और साइन करने के लिए कहा लेकिन द डेडमैन ने बीस्ट के हाथों में पेन मार दी। लैसनर काफी दर्द में दिखाई दिए और उन्होंने फिर पूर्व UFC स्टार को टेबल पर चौकस्लैम दे दिया। उन्होंने WrestleMania की ओर देखते हुए सैगमेंट का अंत किया। यहां से ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर की दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिली थी। यह सैगमेंट जबरदस्त रहा था और कोई भी इसे भूल नहीं पाएगा।

द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच एक यादगार फिउड देखने को मिली और इस मैच के जरिए रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी विनिंग स्ट्रीक का अंत भी हुआ था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications