WWE इतिहास के 2 सबसे फेमस कपल जिन्होंने कभी टीवी पर साथ काम नहीं किया और 2 जो कई बार साथ लड़ चुके हैं

Ujjaval
WWE के कुछ कपल्स काफी सफल रहे हैं (Photo: Michelle McCool Instagram and WWE.com)
WWE के कुछ कपल्स काफी सफल रहे हैं (Photo: Michelle McCool Instagram and WWE.com)

Couple Who Worked or Never Worked Together WWE History: WWE में काम करते हुए अमूमन सुपरस्टार्स रिलेशनशिप में आ जाते हैं। कई बार यह स्टार्स टीवी पर भी साथ काम करते हुए दिखते हैं। दूसरी ओर कुछ कपल अपने रिलेशनशिप को एकदम प्राइवेट रखते हैं।

Ad

उन कुछ चुनिंदा स्टार्स ने कभी साथ काम नहीं किया हुआ है। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के 2 सबसे फेमस कपल के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने कभी टीवी पर साथ काम नहीं किया और 2 जो कई बार साथ लड़ चुके हैं।

2- कभी साथ काम नहीं किया: अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल दोनों WWE में सफल रहे हैं

Ad

द अंडरटेकर को WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। दूसरी ओर मिशेल मैक्कूल ने विमेंस डिवीजन में रहते हुए अपना बड़ा नाम कमाया। टेकर और मिशेल ने 26 जून 2010 को अंडरटेकर के साथ शादी कर ली थी।

दोनों की सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें साथ हैं लेकिन उन्होंने कभी रिंग में साथ काम नहीं किया है। मिशेल ने 2011 में फुल टाइम रेसलिंग करना बंद कर दिया और इसके बाद वो सिर्फ कुछ मौकों पर अपीयरेंस देती हुई नज़र आईं हैं। दूसरी ओर अंडरटेकर 2020 में रिटायर हो गए।

2- कई बार साथ काम किया है: द मिज़ और मरीस को WWE के पावर कपल्स में गिना जाता है

Ad

द मिज़ और मरीस की जोड़ी को फैंस ने टीवी पर कई बार साथ देखा है। मिज़ की मैनेजर के रूप में लंबे समय तक मरीस नज़र आईं। इसके बाद दोनों ने रिंग में भी साथ काम किया। अब तक इस कपल ने साथ मिलकर 3 मुकाबले लड़े हैं। उन्होंने WrestleMania 33 के दौरान मिक्स्ड टैग टीम मैच में जॉन सीना और निकी बैला का सामना किया था।

इस बड़े मुकाबले में मिज़ और उनकी पत्नी को हार मिली थी। इसके अलावा Hell in a Cell 2018 में मरीस और मिज़ ने मिलकर ब्री बैला और डेनियल ब्रायन को हराया था। दोनों आखिरी बार साथ में Royal Rumble 2022 में नज़र आए थे। उनका ऐज और बेथ फीनिक्स से सामना हुआ था। इस मुकाबले में मिज़ और मरीस को करारी हार मिली थी।

1- कभी साथ काम नहीं किया: ब्रॉक लैसनर और सेबल दोनों WWE में काफी सफल रहे

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर और सेबल दोनों की जोड़ी से फैंस जरूर परिचित होंगे। फैंस ने सिर्फ इन दोनों की साथ में तस्वीरें देखी हैं। वो कभी WWE टीवी पर साथ मिलकर काम करते हुए नज़र नहीं आए हैं। ब्रॉक ने 2004 में WWE को अलविदा कह दिया था और सेबल ने भी इसी साल कंपनी से जाने का फैसला किया था।

2006 में दोनों की शादी हो गई और इसके बाद सालों तक लैसनर WWE में नज़र नहीं आए। दूसरी ओर सेबल रिटायर हो गईं। ब्रॉक ने 2012 में वापसी कर ली लेकिन सेबल पूरी तरह से टीवी से दूर हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ की चीज़ें शेयर नहीं करते हैं। यह कुछ बड़े कारण हैं, क्यों ब्रॉक और सेबल ने कभी साथ मिलकर काम नहीं किया।

1- कई बार साथ काम कर चुके हैं: WWE दिग्गज ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने मिलकर मैच लड़ा है

Ad

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को WWE इतिहास का सबसे फेमस कपल कहना गलत नहीं होगा। दोनों की जोड़ी को फैंस ने हमेशा ही पसंद किया है। वो WWE रिंग में कई बार साथ लड़ते हुए नज़र आ चुके हैं। उन्होंने अथॉरिटी फिगर के रूप में भी स्क्रीन शेयर की हुई है।

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के सबसे लोकप्रिय मैचों में से एक WrestleMania 34 में आया था, जहां उन्होंने मिक्स्ड टैग टीम मैच में रोंडा राउजी और कर्ट एंगल का सामना किया था। इस मुकाबले में भले ही द गेम और उनकी पत्नी की हार हुई लेकिन दोनों का रिंग में तालमेल सही था।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications