34 साल के WWE Superstar की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, कंपनी ने बनाया जबरदस्त प्लान?

WWE Backlash With Bad Bunny
बियांका ब्लेयर रिंग में काफी अच्छा काम कर रही हैं

Bianca Belair: WWE के पास पूर्व विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की वापसी को लेकर कुछ बड़े प्लान्स हैं। इसकी जानकारी रिंगसाइड न्यूज ने दी है। बियांका ब्लेयर पिछले कुछ समय से एक्शन से दूर चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

इस समय 34 साल की बियांका ब्लेयर रिंग से दूर हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर प्लान्स पहले से ही तैयार हो रखे हैं। इस समय उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी उनकी वापसी की तैयारियों में लगी हुई है। ये जानकारी कंपनी की क्रिएटिव टीम के एक बड़े पुराने मेंबर ने प्रदान की है।

WWE में Bianca Belair ने अभी तक किया है शानदार काम

SummerSlam 2021 में बैकी लिंच के हाथों हार प्राप्त करने वाली बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इसके लिए उन्होंने बैकी लिंच को हराया था और फिर एक लंबे समय तक चैंपियन रहकर कई सुपरस्टार्स के खिलाफ सफलतापूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

इस साल ड्राफ्ट के दौरान वो SmackDown का हिस्सा बन गई थीं। इस दौरान वो अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को अपने साथ लेकर शो में आई थीं। प्यूर्टो रीको में इयो स्काई के खिलाफ एक अच्छे टाइटल डिफेंस के बाद उनकी स्टोरीलाइन ओस्का के खिलाफ शुरू हुई और बियांका सऊदी अरब में हुए Night of Champions में अपने टाइटल को हार गई थीं।

वो इसके बाद टाइटल को वापस प्राप्त करने का प्रयास करती रहीं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। SummerSlam 2023 में वो एक ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा बनीं जिसमें ओस्का और शार्लेट फ्लेयर भी शामिल थीं। इस मैच में जीत दर्ज करके उन्होंने टाइटल को अपने नाम किया। उनकी ये जीत ज्यादा देर नहीं चल सकी क्योंकि इयो स्काई ने अपने Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करके उनसे टाइटल जीत लिया।

इसके बाद Damage CTRL ने उनपर अटैक किया जिसकी वजह से उन्हें रिंग से दूर कर दिया गया। ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसे वापसी करती हैं। साथ ही देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी ने EST के लिए क्या प्लान बनाए हुए हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now