52 साल के दिग्गज को WWE ने Elimination Chamber 2022 से बाहर का रास्ता दिखाया, फेमस Superstar को किया गया शामिल?

WWE दिग्गज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE दिग्गज और 52 साल के शेन मैकमैहन (Shane McMahon) काफी चर्चा का विषय इस समय बने हुए है। कई रिपोर्ट्स में ये बात कही गई है कि WWE से वो चले गए। अब लगभग ये बात पक्की हो गई है। उनके लिए आगे बनाए गए प्लान भी रद्द कर दिए गए है। डेव मैल्टजर ने भी शेन मैकमैहन को लेकर अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है।

Ad

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन को लेकर बड़ा खुलासा

मेंस रंबल मैच के प्रोड्यूसर इस बार शेन मैकमैहन थे। वो खुद इस मैच को अपने हिसाब से चलाना चाहते थे। बुकिंग में कुछ गड़बड़ भी हो गई थी। बैकस्टेज इस वजह से काफी गहमागहमी भी देखने को मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लैसनर और मैकमैहन के बीच बैकस्टेज काफी बवाल हुआ था। इसके बाद शेन मैकमैहन WWE से चले गए। कहा जा रहा है कि ये फैसला खुद विंस मैकमैहन ने लिया था।

WWE ने Elimination Chamber 2022 के लिए भी शेन मैकमैहन के लिए प्लान तैयार किया था। अब इस प्लान को रद्द कर दिया गया है। मैल्टजर ने कहा कि Elimination Chamber मैच में शेन मैकमैहन शामिल होने वाले थे। कंपनी से जाने के बाद उन्हें इस मैच से हटा दिया और उनकी जगह ऑस्टिन थ्योरी को शामिल किया गया। Elimination Chamber इवेंट में बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को ऑस्टिन थ्योरी, ब्रॉक लैसनर, रिडल, एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में पहले शेन शामिल होने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

मैल्टजर ने कहा कि शेन मैकमैहन और सैथ रॉलिंस के बीच राइवलरी बिल्ड की जानी थी लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा। Elimination Chamber मैच में सैथ रॉलिंस और शेन मैकमैहन पर फोकस होता और फिर WrestleMania में दोनों के बीच मुकाबला तय किया जाता। खैर शेन मैकमैहन अब लंबे समय तक रिंग में नजर नहीं आएंगे। अभी इस बारे में कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। अभी के हिसाब से देखा जाए तो WWE के पास शेन मैकमैहन के लिए आगे कोई प्लान नहीं है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications