क्या भारत में WWE द्वारा कोई बड़े इवेंट का आयोजन कराना चाहिए?

Enter caption

WWE लगातार अब अपनी फैन फॉलोविंग बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। WWE की साफ मंशा है कि चाहते कोई भी पैंतरा अपनाना पड़े वो अलग-अलग देशों में अपने फैंस को बढ़ाएंगे। वैसे WWE को पूरा वर्ल्ड जानता है लेकिन सुपरस्टार्स को कई देशों के लोग देख नहीं पाते है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका WWE का जादू सिर चढ़ कर बोलता है। लेकिन इसके बाहर अगर जाएं तो अभी भी ये अछूता है। हालांकि WWE को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो एक स्थापित रैसलिंग ब्रांड है। WWE अब अपनी पावर को पूरी दुनिया में फैलाना चाहता है।

Ad

जिंदर महल को अचानक पिछले साल चैंपियन बनाकर WWE ने सभी को चौंका दिया था। जिंदर महल को चैंपियन बनाकर WWE भारत में अपने फैंस की संख्या को बढ़ाना चाहता था। इसी वजह से उऩ्होंने ये प्लान बनाकर भारत में व्यूवरशिप को बढ़ाया। WWE का लाइव इवेंट भारत में इसके बाद हुआ था। एशियन देशों में इसे बहुत लोग फॉलों करते है। इसके बाद WWE ने कविता देवी को साइन किया। वो भारत की पहली फीमेल रैसलर बनींं जो WWE में गई।

इसके बाद अभी हाल ही में ब्रॉन स्ट्र्रोमैन और मैट हार्डी ने भारत का दौरा किया था। यहां पर उन्होंने WWE से जड़े कई प्रोग्राम में हिस्सा लिया। और भारत में भी रैसलिंग को पूरी तरह स्थापित करने की बात कही थी। अभी आने वाले टाइम में और भी बड़े सुपरस्टार्स भारत दौरे पर आ सकते हैं। अब इस बात से ये तो तय हो गई है कि WWE की पूरी नजरें भारत पर है। भारत में भी WWE के फैंस बहुत ज्यादा है।

Enter caption

अगर एक आंकलन के हिसाब से जोड़ा जाए तो अभी भारत में WWE पूरी तरह अपना जलवा नहीं बिखेर पाया है। अभी भी कई लोग इससे यहां अछूते है। और WWE ये जानता है कि व्यापार लिए भारत से अच्छी जगह कहीं और नहीं मिल सकती हैं।

Ad

सऊदी अरब में WWE ने अपनी पूरी जान लगा दी है। बड़े इवेंट का आयोजन यहां हो चुका है। जिसमें पैसा भी WWE ने बहुत कमाया है। सफलता यहां इतनी मिली तो अब WWE ने .यह निर्धारित किया कि हर साल सऊदी अरब में दो बड़े इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी सुपर शो डाउन का आयोजन हुआ था। वहां भी WWE की नजरेंं है।

Enter caption

अगर भारत में सच में बिजनेस WWE बढ़ाना चाहता है तो फिर क्या प्लान उनका होगा? ये सबसे बड़ा सवाल सामने आता है। एक लाइव इवेंट भारत में हो चुका है। जिसका रिएक्शन कुछ खास नहीं था। वैसे कई खबरें ये भी आती रहती है कि WWE ऑफिस में ये चर्चाएं चलती रहती है कि यहां एक बड़ा इवेंट किया जाए। और ये बात कहीं ना कहीं अच्छा भी है। क्योंकि इसके बाद साफ हो जाएगा कि आगे यहां के लिए क्या प्लान किया जा सकता है।

Ad

एक लाइव इवेंट से आप फैंस फॉलोविंग को नहीं माप सकते। वो भी ऐसा लाइव इवेंट जिसमें कुछ ही बड़े सुपरस्टार्स शामिल हों। सोचिए अगर भारत में कोई बड़ा इवेंट WWE करता है। और जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार्स यहां आकर हिस्सा लें तो कहानी कुछ अलग हो सकती हैं।

अगर भारत में बड़ा इवेंट होता है तो इसे सफलता मिलेगी। क्योंकि भारत के कई इस समय सुपरस्टार्स है जो WWE में जलवा बिखेर रहे है। भारत में कई सैलिब्रेटी है जो WWE को मानते है। वो इस बात को आगे रख सकते है। कई सालों से भारतीय WWE के वफादार फैंस रहे है। और इनकी वफादारी को ईनाम तो मिलना चाहिए। अगर एक बड़ा इवेंट भारत में हो तो फिर यहां कभी रैसलिंग प्रमोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बड़े सैलिब्रेटी भी इसमें हिस्सा लेंगे तो फिर भारत में WWE को बार-बार इसे प्रमोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Enter caption

फैंस के दिमाग में क्या चल रहा है ये भी जानना WWE को बहुत जरूरी है। और फैंस यहां एक बड़ा इवेंट जरूर चाहते है। खैर अभी तो भारत में WWE किस तरह अपना प्रमोशन करेगा इसके बारे में कोई प्लानिंग सामने नहीं आई है। लेकिन ये तो तय है कि नजरें भारत पर WWE की जरूर टिकी हैं।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications