The Great Khali: द ग्रेट खली (The Great Khali) को WWE इतिहास के सबसे प्रसिद्ध भारतीय सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार के कई सारे प्रशंसक रहे हैं। खली ने 15 साल पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली थी। उस समय उन्होंने 19 अन्य स्टार्स को हराकर इतिहास रचा था।द ग्रेट खली ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम करके सभी को चौंका दिया था View this post on Instagram Instagram Post20 जुलाई 2007 को SmackDown के एपिसोड में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। WWE ने SmackDown के एपिसोड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एक 20 मैन बैटल रॉयल मैच तय किया था। WWE के पास कोई चैंपियन नहीं था क्योंकि ऐज चोट की वजह से एक्शन से दूर थे। WWE ने किसी एक स्टार को चैंपियन बनाने के लिए इस मुकाबले को बुक करने का निर्णय लिया था।The #GreatKhali towered over the likes of @DaveBautista @KaneWWE and many more to become World Heavyweight Champion 1️⃣4️⃣ years ago today!🦚 https://t.co/CzQ2LPHyaL🌎 https://t.co/h48toCMnBZ pic.twitter.com/oQMJgZEKMD— WWE Network (@WWENetwork) July 20, 2021देखा जाए तो यह मुकाबला भारतीय प्रशंसकों के लिए हमेशा ही यादगार रहने वाला है। इस मैच में बतिस्ता, चावो गुरेरो, केन, मार्क हेनरी, मैट हार्डी और MVP जैसे फेमस सुपरस्टार्स थे। इसके बावजूद भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली ने अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा। मैच लगभग 24 मिनट तक चला।सभी सुपरस्टार्स ने जीत दर्ज करने की कोशिश की। इसके बावजूद केन, बतिस्ता और ग्रेट खली ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। अंत में इन तीनों ही सुपरस्टार्स के बीच लड़ाई देखने को मिली। काफी समय तक वो फाइट करते रहे। मैच के दौरान केन और बतिस्ता काफी समय तक आपस में लड़ते रहे और इससे ग्रेट खली को फायदा मिला।#OnThisDay in 2007: SD Taping: The Great Khali won a 20-man over-the-top-rope battle royal to win the vacated World Heavyweight Title. pic.twitter.com/t9WHeAwCwe— Allan (@allan_cheapshot) July 17, 2017बतिस्ता और केन रोप्स के करीब मौजूद थे। इस दौरान दोनों का ध्यान एक-दूसरे को बाहर करने पर था। खली ने इस चीज़ का फायदा उठाया। उन्होंने एक ही बार में केन और बतिस्ता को बाहर कर दिया और मैच में जीत दर्ज की। सभी प्रशंसकों के लिए यह बड़ा सरप्राइज था क्योंकि किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही खली नए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए थे। इसके बाद उन्होंने बड़ी जीत को अपने मैनेजर डेवारी के साथ सेलिब्रेट किया। बतिस्ता यह देखकर चौंक गए थे और वो रिंगसाइड पर काफी निराश दिखाई दिए थे। मैच के बाद SmackDown के जनरल मैनेजर टेडी लॉन्ग ने खली को वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल दिया था।इस जीत के बाद पूरी दुनिया में भारतीय सुपरस्टार का नाम हो गया। खली की वजह से ही कई सारे भारतीय प्रशंसकों ने WWE को देखना शुरू किया। इसी वजह से भारत में खली को सम्मान दिया जाता है और उनके काफी सारे प्रशंसक मौजूद हैं। SmackDown के उस एपिसोड द्वारा खली का करियर बदल गया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।