WWE के भारतीय सुपरस्टार्स द्वारा की गई सभी फिल्मों की लिस्ट

WWE के भारतीय सुपरस्टार्स की सभी फिल्में
WWE के भारतीय सुपरस्टार्स की सभी फिल्में

WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जहां रेसलर्स को रिंग में रेसलिंग करने के अलावा एक्टिंग भी आनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टोरीलाइंस की भी किसी फिल्म की तरह स्क्रिप्ट तैयार की जाती है और सुपरस्टार्स को अच्छी एक्टिंग करते हुए ही अपने प्रोमो और सैगमेंट्स को दिलचस्प बनाना होता है।

Ad

द रॉक (The Rock), जॉन सीना (John Cena) और बतिस्ता (Batista) समेत ऐसे कई WWE सुपरस्टार्स रहे, जिन्हें फिल्मी दुनिया में भी अच्छी सफलता मिली है। कई भारतीय प्रो रेसलर्स ने भी दुनिया के सबसे बड़े प्रो रेसलिंग प्रोमोशन में काम कर काफी फेम हासिल किया।

इसी लोकप्रियता की बदौलत उन्हें फिल्मों में भी काम मिला। द ग्रेट खली (The Great Khali) और शैंकी (Shanky) समेत कई भारतीय WWE सुपरस्टार्स फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए डालते हैं भारतीय WWE सुपरस्टार्स द्वारा की गई सभी फिल्मों पर एक नजर।

भारतीय WWE द्वारा की गई फिल्मों की लिस्ट

  • द लॉन्गेस्ट यार्ड - द ग्रेट खली (2005 में रिलीज़ हुई)
  • गेट स्मार्ट - द ग्रेट खली (2008)
  • मैक ग्रूबर - द ग्रेट खली (2010)
  • कुश्ती - द ग्रेट खली (2010)
  • रामा द सेवियर - द ग्रेट खली (2010)
  • हाउबा! ऑन द ट्रेल ऑफ द मारसुपिलामी - द ग्रेट खली (2012)
  • भारत - शैंकी (2019)
  • नाईटविंग: प्रोडिगल - समीर सिंह (2014)
  • द लाईन - समीर सिंह (2009)
  • ब्रदर्स - समीर सिंह (2015)
  • चन्नो कमली यार दी - समीर सिंह (2016)
  • रसेल मैडनेस - समीर सिंह (2015)
  • सुल्तान - जायंट जंजीर (2021)
  • चल मेरे पुत - एकम (2019)

प्रो रेसलिंग प्रोमोशंस भारत में भी अपने पैर पसारना चाहते हैं, क्योंकि यहां का फैनबेस कंपनियों को बहुत फायदा पहुंचा सकता है। संभव है कि आने वाले समय में केवल WWE में ही नहीं बल्कि भारतीय रेसलर्स अन्य प्रोमोशंस में भी सफलता प्राप्त करेंगे। उम्मीद होगी कि आने वाले सालों में भी भारतीय प्रो रेसलर्स फिल्मों में काम कर अपने अभिनय से दुनिया भर के फैंस को प्रभावित करते रहेंगे।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications