SummerSlam देखने जा रहे भारतीय WWE सुपरस्टार्स की फ्लाइट हुई लेट, खूबसूरत गाना गाकर मन बहलाया

WWE SummerSlam 2021 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होगा
WWE SummerSlam 2021 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होगा

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होने वाला है। WWE सुपरस्टार्स और फैंस इसके लिए पूरी तरह तैयार है। WWE SummerSlam पीपीवी लास वेगास के एलिजायंट स्टेडियम से लाइव आने वाला है। भारतीय WWE सुपरस्टार्स वीर (Veer) और शैंकी (Shanky) भी लास वेगास जा रहे हैं लेकिन उनकी फ्लाइट काफी पीछे हो गई। शैंकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि पिछले चार घंटे से वो फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक नहींं पहुंची। इस दौरान उनके साथ वीर भी नजर आए।

शैंकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी जानकारी
शैंकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी जानकारी

WWE SummerSlam का हिस्सा नहीं होंगे भारतीय सुपरस्टार्स वीर और शैंकी

WWE SummerSlam में जिंदर महल का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा। इस राइवलरी में अभी तक वीर-शैंकी ने अच्छा रोल निभाया लेकिन अंतिम समय में महल का साथ छूट गया। इस हफ्ते रेड ब्रांड में ड्रू मैकइंटायर के साथ वीर-शैंकी का हैंडीकैप मुकाबला हुआ था। शर्त के अनुसार अगर वीर-शैंकी हार जाएंगे तो फिर वो महल के साथ रिंगसाइड में नजर नहीं आएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ और वीर-शैंकी हार गए। अब वो रिंगसाइड में नजर नहीं आएंगे। इससे जरूर महल नाखुश नजर आए होंगे।

एयरपोर्ट पर भारतीय WWE सुपरस्टार वीर अपना मन बहलाते हुए भी नजर आए। वीर ने एक शानदार गाना गाया और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीर ने 'देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान' गाना गाया। लास वेगास जाने के लिए दोनों भारतीय सुपरस्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वीर और शैंकी चाहेंगे की उनके साथी जिंदर महल मैच जीत जाएं। वैसे अभी तक वीर-शैंकी और महल के ऊपर मैकइंटायर काफी भारी पड़े हैं। रेड ब्रांड में वीर-शैंकी का मुकाबला मैकइंटायर के साथ कई बार हो चुका है। हर मैच में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिंदर महल ने भी हमेशा मैच में दखलअंदाजी की। इसका खराब नतीजा वीर-शैंकी को भुगतना पड़ा था।

खैर इस बड़े इवेंट को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। वीर-शैंकी की फ्लाइट लेट हो गई लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द ही पहुंच जाएंगे। ये दोनों सुपरस्टार्स रिंगसाइड में नजर नहीं आएंगे लेकिन एरीना में जाकर अपने साथी का मैच देख सकते हैं।