WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होगा क्योंकि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की एंट्री होगी। WWE ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड के लिए ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज किया है। ये खबर सुनकर फैंस को जरूर मजा आएगा। ब्रॉक लैसनर ने एक साल से ज्यादा समय के बाद समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में ग्रैंड एंट्री की। लैसनर ने इस बार अपने लुक में पूरी तरह बदलाव कर दिया है। खास अंदाज में वो इस बार लग रहे हैं। Here is the advertisement for this week’s SmackDown in case anyone can’t view it due to region restrictions.Becky Lynch and Brock Lesnar advertised for the show. pic.twitter.com/c6lWvljAM9— Andrew (@whyyoustooopid) August 24, 2021WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की होगी धमाकेदार एंट्रीSummerSlam 2021 में रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। मेन इवेंट में ये मैच शानदार रहा और रेंस ने जीत हासिल की। इसके बाद अचानक ब्रॉक लैसनर की एंट्री हो गई। ये बात शायद किसी को पता नहीं थी। लैसनर वापसी करेंगे इसके बारे में कोई अफवाह भी सामने नहीं आई थी। लैसनर ने फैंंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। लैसनर ने रेंस का सामना किया और उन्हें फाइट के लिए बुलाया। पॉल हेमन और रेंस डर गए और बैकस्टेज चले गए। फैंस ने शानदार अंदाज में लैसनर का स्वागत किया। शो ऑफ एयर होने के बाद लैसनर ने जरूर सीना के ऊपर हमला किया था। लैसनर को इस दौरान फैंस ने खूब चीयर किया था। अब ये बात तय हो गई कि लैसनर और रोमन रेंस के बीच जल्द ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। पॉल हेमन अब क्या करेंगे ये सबसे बड़ा सवाल इस समय खड़ा हो रहा है। एक साल पहले लैसनर के साथ पॉल हेमन नजर आते थे लेकिन अब वो रेंस के साथ हैं।SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच दोनों को एडवर्टाइज किया गया हैं। बैकी लिंच ने भी वापसी कर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब फैंस को काफी मजा इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में आएगा। लैसनर रिंग में आकर क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। रोमन रेंस और पॉल हेमन का रिएक्शन क्या होगा ये भी देखना होगा। बैकी लिंच का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। फैंस अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।