WWE ने WrestleMania में ब्रॉक लैसनर के लिए प्लान किया बड़ा मैच, 21 साल के सुपरस्टार से होगा सामना?

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE ने हाल ही में 21 साल के गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) को साइन कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार गेबल ने बहुत बड़ी डील WWE के साथ साइन की है। अब बड़ी खबर गेबल को लेकर सामने आ रही है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और गेबल स्टीवसन के मैच का प्लान शुरू कर दिया है। ये पासिंग ऑफ द टॉर्च मोमेंट मैच होगा। अगर ये मैच होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा।

Ad

WWE में जल्द होगा ब्रॉक लैसनर और गेबल स्टीवसन का मैच?

WWE ने गेबल के साथ अनोखी डील साइन की है। विंस मैकमैहन भी जल्द से जल्द गेबल को WWE रिंग में लाना चाहते हैं। अगर ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज के साथ गेबल का मैच होगा तो फिर ये बहुत बड़ी बात होगी। लैसनर से फाइट कर के वो फ्यूचर में बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। कुछ साल पहले अंडरटेकर और जॉन सीना ने भी रोमन रेंस के साथ कुछ ऐसा ही किया था।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल WWE के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने डील साइन होने के बाद कहा था कि सपना पूरा हो गया। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही गेबल के मैच बड़े सुपरस्टार्स के साथ होंगे। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा बयान दिया। मैल्टजर के अनुसार WWE ने लैसनर और गेबल के बीच मैच की प्लानिंग शुरू कर दी है और ये मैच WrestleMania में होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि लैसनर और पॉल हेमन के बहुत करीब गेबल हैं। गेबल ने हमेशा लैसनर को अपना मेंटर और रोल मॉडल माना है। इस बारे में गेबल बहुत बार अपना बयान दे चुके हैं। खैर लैसनर और गेबल का मैच भी अच्छा होगा। गेबल बहुत कुछ लैसनर से सीख सकते हैं। गेबल के लिए भी ये ड्रीम मैच होगा। लैसनर के साथ अगर किसी की फाइट होती है तो फिर उसका रास्ता WWE में आगे के लिए खुल जाता है। कुछ ऐसा ही गेबल के साथ भी हो सकता है। खैर WWE की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications