WWE द्वारा Money in the Bank 2023 के लिए बड़े टाइटल मैच का किया जाएगा ऐलान, मौजूद रिपोर्ट में खुलासा

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 को लेकर बड़ी खबर
WWE Money in the Bank 2023 को लेकर बड़ी खबर

Money in the Bank: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। कुछ बड़े मैचों का ऐलान इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार WWE द्वारा एक और टाइटल मैच का प्लान इस शो के लिए किया जा रहा है।

Ad

Money in the Bank 2023 के लिए सिर्फ एक टाइटल मैच का ऐलान किया गया है। सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस इस शो में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं करेंगे। हालांकि वो शो का हिस्सा रहेंगे, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा।

BWE के निजी ट्विटर अकाउंट की नई रिपोर्ट के अनुसार WWE आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के कार्ड में एक और टाइटल मैच जोड़ने की योजना बना रहा है। गुंथर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को मैट रिडल के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं। Raw में इस हफ्ते मैच का ऐलान किया जा सकता है।

Ad

गुंथर का टाइटल रन इस समय जबरदस्त चल रहा है। पिछले साल उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद 10 जून 2022 को रिकोशे को हराकर उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। तब से अभी तक वो कुछ बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने उनके लिए आगे भी कुछ अच्छा प्लान बनाया है। कहा ये भी जा रहा है कि आगे जाकर वो वर्ल्ड टाइटल को भी जीत सकते हैं।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को मिलेंगे सरप्राइज?

Money in the Bank 2023 इस बार जबरदस्त होगा। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी यहां पर देखने को मिल सकते हैं। लंदन में ये प्रीमियम लाइव इवेंट होगा तो कंपनी ने कुछ अच्छा प्लान जरूर किया होगा। किसी बड़े सुपरस्टार की एंट्री भी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ड्रू मैकइंटायर वापसी कर सकते हैं। वो WrestleMania 39 के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। वो आएंगे तो फैंस को मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications