रोमन रेंस को सस्पेंड करने और लैसनर के साथ अगले मुकाबले को लेकर WWE का बड़ा बयान

WWE ने ब्रॉक लैसनर के अगले हफ्ते रॉ में आने को लेकर एक टीजर हाइलाइट किया। WWE ने इसे लेकर एक स्टेटमेंट भी दिया हैं। इस टीजर में कहीं भी रोमन रेंस नजर नहीं आ रहे है। तो अब रोमन की स्टोरीलाइऩ के लिए भी बातें उठनी लग गई हैं। पिछले कुछ हफ्तों से इस स्टोरीलाइन में ब्रॉक लैसनर रॉ में नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद भी WWE उन्हें रॉ के लिए एडवर्टाइज करता रहता हैं। रोमन रेंस ने भी उन्हें बुलाने के लिए काफी मशक्कत कर ली लेकिन वो नहीं आए। इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस ने फिर लैसनर को लेकर एक प्रोमो दिया। लैसनर के शिड्यूल के अनुसार रोमन रेंस इसमें शामिल नहीं है। यानि की रैसलमेनिया से पहले इन दोनों का आमना सामना नहीं होगा। इसी हफ्ते विंस मैकमैहन और रोमन रेंस के बीच गहमागहमी बैकस्टेज में हुआ था। विंस के ऑफिस में इन दोनों की मीटिंग हुई थी। इसके बाद विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को सस्पेंड भी कर दिया था। इसके बाद विंस ने ये भी कहा कि अगले हफ्ते रॉ में ब्रॉक लैसनर आएंगे। WWE ने अब ब्रॉक लैसनर के रॉ में आने को लेकर स्टेटमेंट दिया हैं। स्टेटमेंट के अनुसार "विंस मैकमैहन के अनुसार ब्रॉक लैसनर अगले हफ्ते रॉ में आएंगे। इसके तीन हफ्ते बाद वो अपना टाइटल डिफेंड करेंगे रोमन के खिलाफ। विंस ने उऩ्हें ब्रॉक लैसनर को गाली गलौच और उनके साथ बदत्तमीजी करने के कारण सस्पेंड किया हैं। अब ये देखना होगा कि जब ब्रॉक लैसनर रॉ में आएंगे तो रोमन रेंस का क्या रिएक्शन होगा। और हो सकता है कि मंडे नाइट से पहले उन्हें फिर से बहाल किया जा सकता हैं।" इसे भी पढ़ें: WWE दिग्गज बतिस्ता ने अपनी वापसी की तारीख और अपने प्रतिद्वंदी का नाम बताया

19 मार्च को रॉ का अगला एपिसोड होगा। ब्रॉक लैसनर इस शो में आएंगे। कई लोगों का मानना है कि WWE जल्द ही रोमन रेंस को सस्पेंशन को बहाल कर देंगे। और वो अगले हफ्ते ब्रॉक लैसनर के सामने रॉ में होंगे। रैसलमेनिया 34 में लैसनर को रोमन रेंस के खिलाफ ही अपनी चैंपिनयशिप डिफेंड करनी हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications