WWE न्यूज: जॉन सीना के Crown Jewel इवेंट में ना जाने को लेकर मार्क हेनरी ने दिया बड़ा बयान

Enter caption

जॉन सीना का नाम हर कोई जानता है। WWE को इतना बड़ा करने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। कई सालों से वो यहां राज कर रहे है। लेकिन बुरी खबर तब आई जब उन्होंने क्राउन ज्वैल में जाने से मना कर दिया। मार्क हेनरी ने भी अपना काफी योगदान यहां पर दिया है। विंस मैकमैहन के काफी अच्छे दोस्त मार्क हेनरी है।

TMZ को हाल ही में मार्क हेनरी ने अपना इंटरव्यू दिया। और क्राउन ज्वैल में उनके ना जाने के बारे में बयान दिया।

2 नवंबर को सऊदी अरब में क्राउन ज्वैल इवेंट का आयोजन होगा। सऊदी अरब में इस समय राजनीतिक संकट चल रहा है। जिसके बाद इस इवेंट पर भी खतरा मंडरा गया था। लेकिन अब ये एलान कर दिया गया है कि ये इवेंट होगा। जॉन सीना और डेनियल ब्रायन ने इस बात का एलान किया कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। जॉन सीना WWE वर्ल्ड कप का हिस्सा थे। लेकिन अब उनकी जगह बॉबी लैश्ले होंगे। पहली बार इस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इसमें बेस्ट सुपरस्टार हिस्सा लेेंगे। जिनमें से सबसे पहले जॉन सीना के नाम का एलान हुआ था।

क्राउन ज्वैल में जॉन सीना के नाम जाने पर मार्क हेनरी ने अपनी राय दी। मार्क हेनरी ने इंटरव्यू में कहा कि,"मुझे लगता है कि जॉन सीना कभी कोई गलत फैसला नहीं ले सकते है। मैं हालांकि ऐसा नहीं करता और जो बिजनेस के लिए अच्छा होता वो ही करता। फैंस आपको देखना चाहते है। फैंस जो चाहते है वो करना चाहिए।WWE नंबर वन बिजनेस है। कई और तरीके के बिजनेस है। लेकिन फैंस इसे ही क्यों पसंद करते है। आपको वो ही करना चाहिए जो फैंस चाहते हैं"।

डेनियल ब्रायन ने भी जाने से मना कर दिया है। अब उनकी जगह समोआ जो का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। वहीं WWE वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में जॉन सीना की जगह बॉबी लैश्ले हिस्सा लेंगे।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें