क्या आप जानते हैं: WWE का 'मॉन्स्टर' जिसका रैसलिंग के प्रति प्यार उनके ब्रेकअप की वजह बना

Enter caption

पूर्व NXT स्टार लार्स सुलिवन ने हाल ही में मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया। वह फिलहाल स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से उन्होंने कई सारे दिग्गज रैसलर्स की धुलाई की, जिसमें रे मिस्टीरियो और द हार्डी बॉयज़ का नाम शामिल है।

Ad

आज हम लार्स सुलिवन के बारे में काफी ज्यादा रोचक बात करने वाले हैं। लार्स सुलिवन के रैसलिंग के प्रति प्यार की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई।

WWE की 2008 की मैगज़ीन में उनका नाम भी शामिल था, क्योंकि वह WWE के बहुत बड़े फैन थे और WWE देखना बहुत पसंद करते थे। उन्होंने इसी वजह से अपनी गर्लफ्रेंड को भी छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो सऊदी अरब के शो में ब्रॉक लैसनर के साथ मैच लड़ सकते हैं

उन्होंने उस मैगज़ीन के जरिए बताया था कि वह और उनकी गर्लफ्रैंड लगभग 2 सालों से साथ में थे। उन्होंने WWE में ट्राइआउट देने का फैसला किया था। 'द फ्रीक' अपनी गर्लफ्रेंड को कई सारे लाइव इवेंट में ले जाते थे लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड को रैसलिंग बिल्कुल पसंद नहीं थी।

सुलिवन को 2005 में हुए ECW के शो वन नाइट स्टैंड को देखने न्यूयॉर्क जाना था। साथ ही उसी दिन उनकी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन भी था। लेकिन उन्होंने ECW के शो को देखने जाने का फैसला किया।

उनकी गर्लफ्रैंड ने उन्हें कहा कि अगर वह उस शो में लिए गए, तो उन दोनों के बीच सब कुछ खत्म को जाएगा। लेकिन लार्स ने बताया कि उन्होंने ECW के शो को देखने जाना ही सही समझा, जिसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानीं। उसके बाद से कभी दोनों की बात नहीं हो पाई।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications