WWE दिग्गज Brock Lesnar के क्लीन शेव लुक ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में कुछ ऐसे आए नजर

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की खास तस्वीर आई सामने
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की खास तस्वीर आई सामने

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने कंपनी में वापसी की थी। लैसनर ने एक नए लुक के साथ एंट्री की थी। लंबे बाल और दाढ़ी के साथ वो नजर आए थे। अब इसके करीब एक साल बाद लैसनर ने अपने लुक में बदलाव किया है। इस बार वो क्लीन शेव के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बियर्ड लुक के साथ लैसनर ने बहुत धमाल पिछले एक साल में मचाया था।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का खास लुक देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए दोनों के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही जबरदस्त रहा था। हालांकि इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर की हार हुई थी। ब्रॉक लैसनर इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर नजर नहीं आए। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि अगले महीने वो फिर से कंपनी में वापसी करेंगे।

ऐसा लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर अब अपने पुराने लुक के साथ कंपनी में वापसी करेंगे। सोशल मीडिया पर उनकी एक नई तस्वीर अब नजर आ रही है। इस तस्वीर में वो पूरी तरह क्लीन शेव के साथ नजर आ रहे हैं। लैसनर के इस लुक को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Ad

वैसे लैसनर पहले क्लीन शेव के साथ ही ज्यादा नजर आते थे। पिछले कुछ सालों में बियर्ड लुक के साथ वो नजर आए। पिछला एक साल WWE में उनके लिए शानदार रहा। बेबीफेस रूप में वो नजर आए और अपने लुक के कारण बहुत चर्चा में रहे थे। फैंस ने उन्हें इस बार बहुत पसंद किया। रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी जबरदस्त रही थी। रोमन रेंस और लैसनर के बीच कई मुकाबले हुए। हालांकि हर बार रोमन रेंस ने ही जीत हासिल की। अब देखना होगा कि WWE में फिर से कब ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications