WWE दिग्गज Brock Lesnar का कैसा रहा है UFC में प्रदर्शन: कितने मैचों में मिली जीत और हार?

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने MMA में भी सफलता हासिल की है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने MMA में भी सफलता हासिल की है

Brock Lesnar: WWE में रहते हुए ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने जबरदस्त सफलता हासिल की। उन्होंने 2002 में डेब्यू किया था और वो 2004 तक WWE में रहे। इसके बाद लैसनर ने 2012 में WWE में दोबारा वापसी की और वो अभी भी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं। लैसनर ने अपने खतरनाक अंदाज से सिर्फ WWE ही नहीं बल्कि UFC में भी तहलका मचाया है।

Ad

लैसनर ने 9 MMA मैच लड़े हैं और इसमें से 5 में उन्हें जीत मिली है। लैसनर को 3 बाउट्स में हार मिली और 1 का अंत नो कॉन्टेस्ट में अंत हुआ। इस आर्टिकल में ब्रॉक लैसनर के UFC और पूरे MMA रिकॉर्ड एवं मैचों के नतीजों पर नज़र डालेंगे।

WWE दिग्गज Brock Lesnar का UFC रिकॉर्ड कैसा रहा है?

youtube-cover
Ad

1- ब्रॉक लैसनर ने मिन-सू किम को Dynamite!! USA इवेंट में टेक्निकल सबमिशन की मदद से हराया था। यह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ब्रॉक का डेब्यू मैच था और उन्होंने यहां जीत दर्ज की।

2- UFC 81 में ब्रॉक लैसनर का सामना फ्रैंक मीर से हुआ। 2 फरवरी 2008 को लास वेगास में हुए इस मुकाबले में सबमिशन के कारण लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था।

3- 9 अगस्त 2008 को UFC 87 में हीथ हेरिंग के खिलाफ ब्रॉक लैसनर का मैच देखने को मिला था। इसमें सर्व-सम्मत डिसीजन द्वारा लैसनर को विजेता घोषित किया गया।

4- लास वेगास की MGM ग्रैंड गार्डन एरीना में हुए UFC 91 में ब्रॉक लैसनर नज़र आए। उन्होंने इस शो में रैंडी कॉर्चर का सामना UFC हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए किया। इस मुकाबले में द बीस्ट ने TKO द्वारा जीत दर्ज की और नए चैंपियन बने।

5- ब्रॉक लैसनर को हराने वाले फ्रैंक मीर के खिलाफ उनका UFC 100 में हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मुकाबले लैसनर ने फ्रैंक को टेक्निकल नॉकआउट द्वारा हराया और अपनी हैवीवट चैंपियनशिप को रिटेन किया। उन्होंने पिछली हार का बदला भी लिया।

6- 3 जुलाई 2010 को ब्रॉक लैसनर ने शेन कार्विन का सामना UFC 116 में किया। ब्रॉक ने शेन को सबमिशन की मदद से पराजित किया और चैंपियनशिप रिटेन रखी।

youtube-cover
Ad

- UFC 121 में ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज़ के बीच हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। कैलिफोर्निया में हुए इस शो में केन ने सभी को चौंकाया और TKO द्वारा बड़ी जीत अपने नाम की। वो नए UFC हैवीवेट चैंपियन बन गए।

- ब्रॉक लैसनर का एलिस्टर ओवेरीम के खिलाफ 30 दिसंबर 2011 को UFC 141 में मैच हुआ। इस मुकाबले में लैसनर को लगातार दूसरी हार मिली। एलिस्टर ने बीस्ट पर TKO के चलते जीत हासिल की।

- सालों तक MMA से दूर रहने के बाद 2016 में UFC 200 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की। उन्होंने मार्क हंट का सामना किया और उन्हें सर्व-सम्मत डिसीजन के चलते जीत मिली। बाद में लैसनर एक ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए और इसी के चलते मैच के नतीजे को नो कॉन्टेस्ट में बदल दिया गया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications