ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) असल में WWE के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। लैसनर ने असल में पूर्व WWE चैंपियन सेबल (Sable) से शादी की है। दोनों ही सुपरस्टार्स कभी WWE के टेलीविजन पर कपल्स के तौर पर दिखाई नहीं दिए हैं। इसके बावजूद वो दोनों प्रशंसकों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। ब्रॉक लैसनर हमेशा ही अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखना पसंद करते हैं।Brock Lesnar and Sable make an appearance at a New Japan Pro Wrestling event as guests of Antonio Inoki back on January 4,2005. pic.twitter.com/Ed9BYidRpV— Rasslin' History 101 (@WrestlingIsKing) December 11, 2020ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिससे WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी को वर्ल्ड टाइटल वाली कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता हैइसके चलते WWE में कभी भी उनके निजी जीवन या सेबल को लेकर जिक्र देखने को नहीं मिला है। ब्रॉक लैसनर के बारे में कई बातें फैंस को पता है। इसके बावजूद सेबल के बारे में काफी ऐसी बातें हैं जो शायद ही फैंस को पता होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम सेबल के बारे में 5 बड़ी बातों के बारे में बात करेंगे जिनके बारे में शायद ही फैंस को जानकारी होगी।5- सेबल ने WWE पर 110 मिलियन डॉलर्स का केस लगाया थाThe biggest female star of the 'Attitude Era', Sable! These days she is Mrs Brock Lesnar. pic.twitter.com/XGQMlKBpo3— Wrestling's Past (@WrestlingsPast) February 22, 2014सेबल के WWE के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। दरअसल, इस सुपरस्टार ने WWE पर काफी बड़ा केस लगाया था। सेबल को WWE में काम करने का वातावरण बिल्कुल भी पसंद नहीं था और वो इसके खिलाफ थी। दरअसल, WWE ने उन्हें कुछ विवादित स्टोरीलाइन और सैगमेंट्स का हिस्सा बनने के लिए कहा था।ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र में बड़ी महिला से शादी हुई और 2 जिनकी पत्नी की उम्र उनसे काफी कम हैइसके बावजूद सेबल इससे खुश नहीं थीं। इसके चलते उन्होंने 110 मिलियन डॉलर्स का केस दर्ज किया था। इसके चलते उन्हें अपनी विमेंस चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी थी। खैर, सेबल ने केस दर्ज करने के बाद भविष्य में इस तरह की स्टोरीलाइन में हिस्सा लिया। इससे तंग आकर उन्हें फिर WWE को छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद से ही सेबल कभी भी WWE में दिखाई नहीं दी। इसके साथ ही उनका कभी भी WWE के अंदर जिक्र देखने को नहीं मिलता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।