Carlito Made Heartbreaking Announcement: WWE Raw में जजमेंट डे के सदस्य कार्लिटो (Carlito) इस समय बढ़िया काम कर रहे हैं। दिग्गज ने इस ग्रुप में रहकर कुछ ऐसे कारनामे किए हैं जो सभी की आकर्षण का केंद्र रहे हैं। मौजूदा समय में कार्लिटो शोक में डूबे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक दिल तोड़ देने वाली बात अपने फैंस को बताई है। उन्होंने बताया कि उनके पालूत कुत्ते का निधन हो गया है। ये बात बताते समय वो काफी दुखी नज़र आए।कार्लिटो ने साल 2023 में WWE में चौंकाने वाली वापसी की थी। पहले वो रे मिस्टीरियो के ग्रुप में जुड़े और वहां पर अपना जलवा दिखाया। बाद में फिर उन्होंने जजमेंट डे ज्वाइन किया। उनकी वजह से कई बार इस फैक्शन को बड़ी सफलता मिली। फिन बैलर और जेडी मैकडॉना का अभी तक उन्होंने बढ़िया अंदाज में साथ दिया है। एक बात जरूर चौंकाने वाली रही कि उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं लड़े। वो ज्यादातर अपने साथियों की मदद करने के लिए रिंगसाइड में ही मौजूद रहे हैं। जजमेंट स्टार ने इंस्टाग्राम पर स्पैनिश भाषा में दुखद न्यूज पोस्ट की। कार्लिटो ने कहा कि उनके कुत्ते ने उन्हें पिछले 15 सालों तक खूब प्यार दिया। उन्होंने अपने कुत्ते को इतने सालों तक खुशी देने के लिए धन्यवाद कहा। आप उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट नीचे देख सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE में जजमेंट डे को पिछले कुछ महीनों में लगे बड़े झटकेजजमेंट डे के लिए पिछले कुछ महीने खराब रहे हैं। इस ग्रुप को काफी संघर्ष करना पड़ा है। फिन बैलर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे। जेडी मैकडॉना और बैलर को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी। पिछले साल दिसंबर में एक Raw के एपिसोड में वॉर रेडर्स ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम किया। 6 जनवरी, 2025 को Raw का Netflix डेब्यू शो हुआ था। वहां पर जजमेंट की सदस्य लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की थी। लिव को हार का सामना करना पड़ा। रिप्ली ने 226 दिन बाद उनकी बादशाहत खत्म की। खैर अब देखना होगा कि इस ग्रुप के लिए WWE का आगे क्या प्लान रहता है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर कुछ अच्छा ही सोचा होगा।