WWE के खतरनाक ग्रुप में काम कर रहे दिग्गज का रिटायरमेंट को लेकर बयान, जानिए कब कहेंगे अलविदा?

WWE
दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com)

Carlito Retirement: WWE में पिछले कुछ सालों में जजमेंट डे ग्रुप का जलवा देखने को मिला है। कंपनी ने इस फैक्शन को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया। हालांकि, मौजूदा समय में इसके अंदर चीजें कुछ सही नहीं चल रही हैं। एक तरह से कहा जाए तो ग्रुप धीरे-धीरे बिखर रहा है। खैर कार्लिटो (Carlito) बहुत समय से जजमेंट डे का हिस्सा हैं। उनके योगदान को बिल्कुल भी नहीं भूला जा सकता है। दिग्गज ने अब एक इंटरव्यू में कहा है कि वो कुछ समय बाद रिटायरमेंट ले लेंगे।

Ad

50 साल की उम्र के बाद रेसलिंग करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। इंजरी के साथ-साथ इसका असर बॉडी और दिमाग पर भी पड़ता है। बहुत कम रेसलर होते हैं जो इस चीज के लिए हिम्मत करते हैं। कार्लिटो अभी 45 साल के हैं। कुछ साल बाद शायद वो भी रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं। वो उसके बाद अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। कुछ इंटरव्यू में वो अपने दिल की बात पहले फैंस के साथ साझा कर चुके हैं।

Insight को हाल ही में कार्लिटो ने अपना इंटरव्यू दिया। उनसे वहां पर पूछा गया कि अभी उनके कितने साल रेसलिंग में बचे हैं। उन्होंने कहा कि उम्र के हिसाब से वो अभी अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन आने वाले कुछ सालों के बाद फैंस उन्हें शायद नहीं देख पाएंगे। कार्लिटो के अनुसार,

मेरा काम थोड़े समय के लिए ही अब है। मेरे टैंक में ज्यादा कुछ नहींं बचा है। अनडिस्प्यूटेड चैंपियन? हम देखेंगे क्योंकि ये चीज अभी दूर है। मुझे लगता है कि मेरे पास कुछ और साल हैं। ज्यादा नहीं लेकिन कुछ। उसके बाद में रिटायर हो जाऊंगा।

youtube-cover
Ad

WWE के साथ साल 2003 में जुड़े थे कार्लिटो

कार्लिटो जजमेंट डे ग्रुप के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। हालांकि, अभी भी उनकी बॉडी बहुत शानदार है। वो लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। 1999 से उन्हें रेसलिंग शुरू की थी, जब वो सिर्फ 20 साल के थे। WWE के साथ साल 2003 में उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके एक साल बाद ही वो मेन रोस्टर में आ गए थे। उनका करियर कंपनी में बहुत जबरदस्त रहा है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications