"वो एक्टिंग नहीं कर रहे थे"- WWE दिग्गज ने SmackDown में चल रहे John Cena के रिटायरमेंट स्टोरीलाइन एंगल को लेकर दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज ने जॉन सीना को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने जॉन सीना को लेकर दिया बड़ा बयान

John Cena: WWE में जॉन सीना (John Cena) की अभी सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ दुश्मनी चल रही है। इसी बीच सीना ने लगातार प्रोमो सैगमेंट्स के दौरान रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं। अब WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने इसी चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो पर पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने जॉन सीना द्वारा रिटायरमेंट के संकेत देने पर बात की। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के बाद शरीर सही मायने में पहले की तरह काम नहीं करता है। उन्होंने कहा,

"वो सिर्फ इस कहानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लोग कह सकते हैं कि आपको पता नहीं, आप क्या बोल रहे हैं। मुझे लगता है कि यह चीज़ (जॉन सीना का रिटायरमेंट एंगल) काम कर सकती है। जॉन सीना अपनी कहानी आगे बढ़ा रहे हैं और वो एक्टिंग नहीं कर रहे थे। मुझे लगता है कि वो सीरियस होकर बोल रहे थे कि, 'मैं यह चीज़ (रेसलिंग) अब और नहीं कर सकता।' जब आपकी उम्र बढ़ती है, तो आप अपनी ताकत भूल जाते हैं। आप चीज़ें नहीं कर पाते हैं। मैं नहीं लड़ सकता हूं और मैं 30 साल पहले भी ऐसा नहीं कर पाता।"

WWE दिग्गज डच मेंटल को लगता है कि SmackDown में जॉन सीना ने सोलो सिकोआ के साथ अपनी कहानी द्वारा फैंस को करियर खत्म करने की संभावना पर यकीन दिला दिया है। उन्होंने कहा,

"जॉन सीना ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि लोगों को यह चीज़ दिल से महसूस हुई है और उनके पास कई सारे फैंस हैं। जब आप कोई कहानी दिल से सुनाते हैं, तो यह सही लगने लगती है। आप उन्हें समझ गए हैं। अगर आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो खतरनाक नहीं है और कोई अलग रास्ता है, तो लोग आपके पास जरूर आएंगे। वो इस चीज़ को मानने के लिए तैयार हो जाएंगे।"
youtube-cover

WWE SmackDown में John Cena पर Solo Sikoa द्वारा हुआ हमला

जॉन सीना के सैगमेंट में पॉल हेमन ने दखल दिया। हेमन ने सोलो की तारीफ करते हुए सीना को चेतावनी दी। पीछे से सोलो ने आकर जॉन पर हमला किया। 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन अंत में ब्लडलाइन के सदस्य का पलड़ा भारी रहा। देखना होगा कि Crown Jewel 2023 में जॉन सीना और सोलो सिकोआ के मैच में किसे जीत मिलती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment