"फैंस उन्हें नापसंद करते हैं"- WWE दिग्गज का Ronda Rousey पर फूटा गुस्सा, निशाना साधते हुए पूछे कड़े सवाल

Ujjaval
WWE दिग्गज ने रोंडा राउजी पर साधा निशाना
WWE दिग्गज ने रोंडा राउजी पर साधा निशाना

Ronda Rousey: WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) इस समय एक्शन से दूर हैं। थोड़े समय पहले उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट द्वारा WWE की बुकिंग पर निशाना साधा था। इसी चीज़ को लेकर WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने बात की। इसी बीच उनका रोंडा राउजी पर गुस्सा फूटा और दिग्गज ने राउजी की WWE स्किल्स पर सवाल खड़े किए।

Ad

Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो के हालिया एडिशन में डच मेंटल ने रोंडा राउजी को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने यहां उदाहरण देते हुए रोंडा के WWE पर सवाल खड़े करने की कड़ी निंदा की। पूर्व WWE मैनेजर का मानना है कि राउजी इन-रिंग स्किल्स के मामले में शार्लेट फ्लेयर या रिया रिप्ली के करीब भी नहीं हैं। मेंटल ने यह भी स्वीकार किया कि फैंस सही मायने में राउजी को नापसंद करते हैं। दिग्गज ने कहा,

"मैं यही कहूंगा कि उन हाथों पर हमला मत कीजिए, जो आपको खाना खिलाते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो अच्छी हैं। वो रिया रिप्ली या शार्लेट फ्लेयर के करीब भी नहीं हैं। वो बिल्कुल पास नहीं हैं। वो UFC में काम कर सकती हैं। साथ ही वो एक अच्छी हील बन सकती हैं क्योंकि लोग उन्हें सही मायने में नापसंद करते हैं।

आप नीचे WWE दिग्गज द्वारा कही गई बातों को सुन सकते हैं:

youtube-cover
Ad

Ronda Rousey ने WWE पर उठाए थे बड़े सवाल

कुछ हफ्ते पहले रोंडा राउजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर WWE की बुकिंग को लेकर गुस्सा निकाला था। राउजी ने लिव मॉर्गन के साथ उनकी स्टोरीलाइन को लेकर बात की। साथ ही कहा था कि अगर बूढ़े लोग क्रिएटिव टीम में नहीं होते, तो शायद स्टोरीलाइन रोचक बन जाती। राउजी का यह बयान काफी वायरल हो गया था। इसी बीच रोंडा पर कई फैंस ने सवाल खड़े किए थे। अब डच मेंटल ने भी अपनी बात रखी है। राउजी को इन सभी चीज़ों के बारे में बहस करने के बजाय अपनी माइक और इन-रिंग स्किल्स में सुधार करना चाहिए। यह उनके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प रहेगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications