"मैंने भी सवाल खड़े किए थे"- WWE दिग्गज ने फेमस Superstar को मिल रहे पुश को लेकर दिया बड़ा बयान

एलए नाइट इस समय WWE फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है
एलए नाइट को WWE फैंस पसंद कर रहे हैं

LA Knight: एलए नाइट (LA Knight) इस समय WWE के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। उन्हें हर शो में फैंस की तरफ से गजब का रिएक्शन मिलता है। कई रेसलिंग दिग्गज उन्हें मेन इवेंट पुश देने की भी मांग कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने एलए नाइट को मिल रहे रिएक्शन को लेकर बात की। बता दें कि फैंस की तरफ से मिल रहे पॉजिटिव रिएक्शन के बाद भी WWE ने अभी तक उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया है।

हाल ही में पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने Smack Talk के एपिसोड में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब WWE ने एलए नाइट की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखा तब उन्होंने मेगा स्टार को पुश देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ फैंस को याद भी नहीं होगा कि एलए नाइट एक साल पहले क्या कर रहे थे। इस दौरान कंपनी को उन्हें बेहतर तरह से बुक करने का मौका मिल गया। उन्होंने कहा,

"आपको पता होना चाहिए कि आप कब अपना अगला बड़ा फैसला लेंगे। आप एलए नाइट को देख सकते हैं। उन्होंने एलए नाइट को पुश देना शुरू कर दिया है। मैं इसे इसी तरह से देखता हूं। जब आप एलए नाइट को लेकर बात करते हैं, तो आपको सब कुछ देखना होता है। मै ये नहीं कह रहा हूं कि ये सही है या गलत, लेकिन जब आप एक साल पहले देखेंगे, तो मैंने भी एलए नाइट के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे।"

youtube-cover

LA Knight ने WWE SummerSlam 2023 में बैटल रॉयल मैच में हासिल की थी बड़ी जीत

हाल के समय में WWE ने एलए नाइट को पुश देना शुरू किया है। नाइट ने WWE SummerSlam 2023 में बैटल रॉयल मैच में जीत हासिल की थी। इसके अलावा वो शेमस को भी सिंगल्स मैच में मात दे चुके हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में WWE उन्हें मेन इवेंट लेवल का बड़ा पुश दे सकता है।

फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE एलए नाइट को अब किस स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment