'Roman Reigns को The Bloodline पर फिर से कब्जा करने के लिए The Usos से हाथ मिलाना होगा'- WWE दिग्गज ने किया बहुत बड़ा दावा

जानिए WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर क्यों बड़ी बात कही?
जानिए WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर क्यों बड़ी बात कही?

WWE Legend Prediction Roman Reigns: WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। पूर्व WWE मैनेजर और दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अब ब्लडलाइन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन फैक्शन पर पूरी तरह सोलो सिकोआ ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया। इसके बाद टामा टोंगा और टोंगा लोआ को फैक्शन में शामिल किया।

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भी ब्लडलाइन में कुछ बदलाव किए गए। पॉल हेमन ने कहा कि जब तक रेंस की वापसी नहीं हो जाती है तब तक सोलो सिकोआ हेड ऑफ द टेबल रहेंगे। उन्होंने टामा टोंगा को सिकोआ का राइड हैंड मैन बताया।

Sportskeeda Wrestling Smack Talk पर डच मेंटल ने कहा कि नई ब्लडलाइन सिकोआ के नेतृत्व में बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ ने सिकोआ को मॉन्स्टर बना दिया है और वापसी पर उन्हें उनका गुस्सा देखने को मिल सकता है। मेंटल के अनुसार,

अब ये ग्रुप काफी खतरनाक हो गया है। रोमन रेंस की तुलना में सोलो सिकोआ ज्यादा हिंसक है। सिकोआ ने अपने साथियों को भी ऐसा बना दिया है। रोमन ने सिकोआ को मॉन्स्टर बना दिया है। ये इतना बड़ा है कि जब रेंस वापसी करेंगे तब उन्हें सिकोआ के गुस्से से पार पाना होगा।

youtube-cover
Ad

मेंटल ने इसी इंटरव्यू में कहा कि ब्लडलाइन को दोबारा अपने कंट्रोल में लेने के लिए रोमन रेंस को द उसोज़ से हाथ मिलाना होगा। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि हम रोमन रेंस को द उसोज़ के साथ देखेंगे। फैमिली एक साथ आ सकती है। और वो फैमिली के दूसरे हिस्सा से लड़ेंगे जो किसी को पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि इनके पास बाद में एक बहुत अच्छा मैच होगा।

WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?

रोमन रेंस की वापसी के बाद जरूर बवाल मचेगा। सोलो सिकोआ और रेंस के बीच राइवलरी भी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में रेंस की वापसी हो सकती है। अब देखना होगा कि उन्हें लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications