WWE रिंग में 58 साल के हॉल ऑफ फेमर को बचाने के लिए Roman Reigns कर सकते हैं वापसी, दिग्गज ने बड़ा दावा करते हुए चौंकाया

WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?
WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?

Roman Reigns Return WWE: WrestleMania XL में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चल रहे हैं। उनकी वापसी कब होगी ये किसी को नहीं पता। पूर्व WWE मैनेजर और दिग्गज डच मेंटल ने अब रेंस की वापसी को लेकर बड़ी बात कही है।

Ad

रोमन रेंस के लिए पिछले चार साल शानदार रहे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। उनकी सफलता के पीछे 58 साल के हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन का बड़ा हाथ रहा। अंत में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की। ये बात तय थी कि मेनिया के बाद कुछ समय के लिए रेंस रिंग में नज़र नहीं आएंगे। अब उनकी वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।

Sportskeeda Wrestling Smack Talk पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा कि सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन द्वारा पॉल हेमन को ग्रुप से बाहर किया जा सकता है। इससे रोमन की वापसी हो सकती है और वो हेमन को बचा सकते हैं। मेंटल के अनुसार,

आप लगभग देख सकते हैं कि क्या होने वाला है। सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन पर हमला करने वाले हैं। मुझे नहीं पता लेकिन तब रोमन रेंस वापसी कर हेमन को बचा सकते हैं। इस चीज को अच्छे से पेश किया जा रहा है। फैंस रोमन की वापसी के चैंट्स लगा रहे हैं। फैंस रेंस को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक राज किया। इस वजह से फैंस उनके प्रति सम्मान दिखा रहे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL के बाद द ब्लडलाइन में हुए कई बदलाव

दरअसल रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। WrestleMania XL के तुरंत बाद सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद टोंगा लोआ ने भी ब्लडलाइन को ज्वाइन किया। सिकोआ द्वारा लिए गए निर्णयों से हेमन बिल्कुल खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। पॉल भी काफी डरकर इस समय काम कर रहे हैं।

आने वाले समय में द ब्लडलाइन ग्रुप में और भी घमासान मचने वाला है। रोमन और जिमी की वापसी के बाद क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। कुछ लोगों का कहना है कि रेंस की राइवलरी आगे सोलो सिकोआ के साथ देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications