WWE Backlash 2025 में Goldberg के आने को लेकर आया खास अपडेट, रिपोर्ट में आई बुरी खबर

WWE
फैंस के बीच बैठे गोल्डबर्ग (Photo: WWE.com)

Goldberg WWE Backlash Status: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) ने पिछले साल बताया कि वो 2025 में अपना अंतिम मैच लड़ेंगे। कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि वो समर के टाइम पर वापसी करेंगे। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी की अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं। कभी भी उनकी एंट्री हो सकती है। वो फैंस को बहुत जल्द सरप्राइज दे सकते हैं। WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट में Backlash है। अब एक रिपोर्ट में गोल्डबर्ग के इस शो में आने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच ज्यादा खास मुकाबला नहीं रहा था। गोल्डबर्ग के खराब एक्शन को देखकर सभी का गुस्सा फूटा था। उन्हें रेंस के खिलाफ करारी हार का सामना भी करना पड़ा। गोल्डबर्ग ने इसके बाद से कभी WWE में कोई मैच नहीं लड़ा। पिछले साल उन्होंने अचानक भी बयान दिया कि वो आखिरी मैच लड़ने वाले हैं।

दिग्गज जर्नलिस्ट बिए एप्टर के साथ एक खास सवाल जवाब सेशन के दौरान WrestleVotes ने बताया कि गोल्डबर्ग के Backlash में हिस्सा लेने को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। गुंथर के साथ भी उनके अंतिम मैच को लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग का अंतिम मैच किसके साथ होगा?

पिछले साल Bad Blood इवेंट में गुंथर ने फैंस के बीच बैठे गोल्डबर्ग के ऊपर खूब निशाना साधकर उनका मजाक बनाया था। गोल्डबर्ग गुस्से में आकर उनसे लड़ने चले गए थे। हालांकि, ट्रिपल एच और ऑफिशियल्स ने मामले को संभाल लिया था। तब से गुंथर के साथ उनके मैच के कयास लगाए जा रहे हैं। WWE Backlash 2025 में गुंथर का मुकाबला पैट मैकफी के खिलाफ होने वाला है। वहां पर गोल्डबर्ग आकर गुंथर के साथ अपनी राइवलरी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद WWE SummerSlam 2025 में दोनों के बीच धमाकेदार मैच हो सकता है। गोल्डबर्ग जब भी आएंगे तो जरूर मजा आएगा। रेसलिंग की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। जल्द ही इसका खुलास हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications