WWE दिग्गज Goldberg ने अपनी 173 मुकाबलों की विनिंग स्ट्रीक के टूटे जाने पर दिया चौंकाने वाला बयान, नाखुश होकर कंपनी पर बरसे

WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Goldberg: WWE और WCW में गोल्डबर्ग (Goldberg) ने जबरदस्त काम किया। उनके द्वारा किए गए कारनामों को आज भी फैंस याद करते हैं। आप सभी को पता है कि दो बार के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने लगातार 173 मैचों की विनिंंग स्ट्रीक का रिकॉर्ड बनाया था। उनके इस रिकॉर्ड को NXT में ओस्का (Asuka) ने तोड़ा। इस बार गोल्डबर्ग ने अपनी विनिंग स्ट्रीक के बारे में खुलकर बात की। वो इस रिकॉर्ड के टूटने पर काफी नाखुश नज़र आए।

Ad

गोल्डबर्ग के 173 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को केविन नैश ने साल 1998 में खत्म किया था। इसके दो दशक बाद पूर्व Raw, SmackDown और NXT चैंपियन ओस्का की विनिंग स्ट्रीक को शार्लेट फ्लेयर ने तोड़ा था।

Tim Green - Nothing Left Unsaid पर बात करते हुए गोल्डबर्ग ने अपनी स्ट्रीक के खत्म होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

एक लड़की ने मेरी विनिंग स्ट्रीक को तोड़ दिया। मुझे याद नहीं आ रहा है। हां, ओस्का उसका नाम है, कोई जापानी लड़की। उन्होंने ओस्का को सबसे लंबे समय जीतने वाली रेसलर के रूप में प्रचारित किया और इतना ही हुआ कि ये तब चरम पर पहुंच गया जब मैं वहां पहुंचा, है ना? और फिर ऐसा हुआ कि हर एक रेसलर अपनी चाल में बड़े मू्व्स का प्रयोग करता है, है ना? बुरी बात है कि जब मैं वहां पहुंचा तब ऐसा हुआ, है ना? ये लोग ऐसा ही करते हैं

youtube-cover
Ad

WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को मिली थी करारी हार

Elimination Chamber 2022 में अंतिम बार वो WWE रिंग में एक्शन में नज़र आए थे। रोमन रेंस और उनके बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। ये मुकाबला बहुत ही छोटा रहा था। ट्राइबल चीफ को वो बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाए थे। बहुत जल्दी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले गोल्डबर्ग की बॉबी लैश्ले और अंडरटेकर के साथ राइवलरी रही थी। हालांकि, गोल्डबर्ग के मैचों को किसी ने पसंद नहीं किया था। रिंग में उन्होंने बहुत गलतियां की थी। खैर अब शायद वो रिंग में नज़र नहीं आएंगे। उम्र के हिसाब से भी अब उनके लिए रिंग के बाहर रहना ही सही रहेगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications