'बेटे के रेसलर बनने में मदद करूंगा'- WWE में Brock Lesnar के पुराने दुश्मन का ऐलान, हमेशा साथ देने का किया वादा

WWE
दिग्गज की खास प्रतिक्रिया आई सामने (Photo: WWE.com)

Goldberg Comment On His Son Gage: WWE में गोल्डबर्ग (Goldberg) ने खूब नाम कमाया। वो फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन वहां सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग की तरफ रूख किया और खूब उपलब्धियां हासिल कीं। WWE में दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। खासतौर पर ब्रॉक लैसनर को उनका सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। गोल्डबर्ग ने अपने बेटे गेज के रेसलर बनने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो गेज के रेसलर बनने में उनकी मदद करेंगे। उन्होंने गेज का हमेशा साथ देने का वादा भी किया।

Ad

2017 के बाद गोल्डबर्ग के बेटे गेज लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने WWE टीवी पर कुछ उपस्थितियां दर्ज कराईं। एक बार बॉबी लैश्ले के साथ भी वो फिजिकल हुए थे। गोल्डबर्ग ने लंबे समय से रिंग में मैच नहीं लड़ा हैं। Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस के साथ उनका मैच हुआ था, जहां पर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। ये WWE में दिग्गज का अंतिम मुकाबला था।

The Ariel Helwani शो में हाल ही में गोल्डबर्ग नज़र आए। वहां पर दिग्गज से उनके बेटे को रेसलर बनाने के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा,

मैं अपने बेटे को रेसलिंग करने दूंगा। अगर वो बेस्ट बनने का भरोसा रख सकता है तो करना चाहिए। वो कर भी सकता है। गेज जो चाहें वो कर सकते हैं। उन्हें बस अपना दिमाग लगाना है और काम करने के लिए तैयार रहना है। बहुत लोगों के साथ दिक्कत है कि वो फ्री में चीजें चाहते हैं। मैं अपने बेटे की मदद करूंगा। मैं पूरी तरीके से उनके पीछे खड़ा हूं।

youtube-cover
Ad

WWE रिंग में गोल्डबर्ग कब नज़र आएंगे?

गोल्डबर्ग ने पिछले साल कहा था कि वो 2025 में WWE में अपना अंतिम मैच लड़ेंगे। कुछ समय पहले उन्होंने बयान दिया कि वो समर में वापसी करेंगे। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम मैच किसके साथ होगा। लिस्ट में सबसे पहला नाम गुंथर का सामने आ रहा है। पिछले साल Bad Blood इवेंट में दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। ब्रॉल भी होने वाला था लेकिन मामला सुलझ गया। खैर अब देखना होगा कि गोल्डबर्ग WWE रिंग में कब वापस आएंगे और उनका मुकाबला किसके साथ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications