WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने अपने नए लुक से मचाया बवाल, अपनी मूंछों को लेकर फैंस से भी मांगी अहम सलाह

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक से फैंस का ध्यान खींचा
WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक से फैंस का ध्यान खींचा

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट में अपनी नकली मूंछ के बारे में बताया। उनका नया लुक काफी शानदार है और शायद यह उनके किसी नए प्रोजेक्ट के लिए है। खली के इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो लगातार पोस्ट डालते रहते हैं और इसी कारण उनके सोशल मीडिया पर ढेरो फैंस हैं।

Ad

द ग्रेट खली अपनी पिछली कुछ पोस्ट्स में मूंछ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में बताया कि यह मूंछ नकली है। खली ने यह भी बताया कि उन्हें यह लुक काफी पसंद आया है और उन्होंने फैंस को यहां एक संदेश भी दिया। भारतीय सुपरस्टार ने फैंस को उनके नए लुक को देखने और अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा।

द ग्रेट खली का नकली मूंछ में लुक काफी तगड़ा है और आप नीचे दी गई तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं:

द ग्रेट खली का नकली मूंछ के साथ एक नया लुक
द ग्रेट खली का नकली मूंछ के साथ एक नया लुक
Ad
Ad
Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अनोखे पोस्ट्स डालने के लिए फेमस हैं

द ग्रेट खली को WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। पहले वो WWE का अहम हिस्सा थे और उन्होंने द अंडरटेकर समेत कई बड़े स्टार्स की बुरी हालत की थी। खली की वजह से ही भारत में WWE बड़ा नाम बनाने में सफल रहा। वो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते रहते हैं।

उनके इंस्टाग्राम पोस्ट काफी मजेदार रहते हैं और काफी वायरल होते हैं। खली ने 2006 में WWE में डेब्यू किया था और उन्होंने Judgment Day 2006 पीपीवी में अंडरटेकर को पराजित भी किया था। बाद में वो एक मौके पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने में भी सफल रहे थे। सालों पहले ही खली ने WWE में फुल-टाइम लड़ना छोड़ दिया था।

youtube-cover

WWE को द ग्रेट खली की क्लिप्स और वीडियो से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा व्यूज आते हैं। इस दिग्गज की वर्ल्ड टाइटल जीत की वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 143 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications