'मुझे नहीं पता था कि मेरे बेटे The Bloodline में शामिल हो रहे हैं'- WWE दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जानिए WWE दिग्गज ने क्या बड़ा बयान दिया?
जानिए WWE दिग्गज ने क्या बड़ा बयान दिया?

Haku On His Sons Tama Tonga And Tonga Loa: WWE दिग्गज हाकू (Haku) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें उनके बेटों टामा टोंगा (Tama Tonga) और टोंगा लोआ के कंपनी में शामिल होने के बारे में कभी नहीं बताया गया था। अपने बेटों को पहली बार WWE टीवी पर देखना उनके लिए चौंकाने वाली बात थी।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस हार गए थे। इसके बाद से वो अभी तक कंपनी में नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। उन्होंने कुछ बड़े निर्णय इस ग्रुप को लेकर लिए। उन्होंने सबसे पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया।

इसके बाद टामा टोंगा ने ब्लडलाइन ज्वाइन की। Backlash France में टोंगा लोआ ने भी ग्रुप में एंट्री की। Sportskeeda Wrestling को हाल ही में हाकू ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उनसे उनके बेटों के द ब्लडलाइन में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा,

पॉल लेवेस्क (ट्रिपल एच)। ये उनका एरा है। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। ये उनका समय है। इसलिए मैं सराहना करता हूं कि वो मेरे बेटों को इस मजबूत संगठन WWE में लेकर आए।

हाकू ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात की बिल्कुल खबर नहीं थी कि उनके बेटे WWE में कदम रखने वाले हैं। उन्होंने कहा,

मैं उन्हें WWE में देखकर चौंक गया था। मुझे अपने बेटों के WWE में शामिल होने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मुझे लगता है कि समझौता हुआ था, चाहे जो भी हो लेकिन किसी को नहीं बताना है। मुझे लगता है कि दोनों ने अच्छा काम किया।

youtube-cover
Ad

WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद द ब्लडलाइन ग्रुप में क्या बदलाव होगा?

सोलो सिकोआ इस समय स्मैकडाउन में टामा टोंगा और टोंगा लोआ के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। कई लोग इसे नई ब्लडलाइन का नाम दे चुके हैं। हालांकि, पॉल हेमन और सिकोआ की बिल्कुल भी नहीं बन रही है। हेमन डरकर काम कर रहे हैं। रोमन रेंस की वापसी के बाद ग्रुप में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिमी उसो भी लंबे समय से नज़र नहीं आए। देखना होगा कि इन दोनों की वापसी के बाद क्या नया बवाल मचेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications