Hulk Hogan Announces New Wrestling Promotion: WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन (Hulk Hogan) हमेशा किसी ने किसी कार्य की वजह से चर्चा में रहते हैं। 71 साल की उम्र में उनका रेसलिंग प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। WWE में भी वो कभी-कभीअपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। आप सभी जानते हैं कि होगन का रेसलिंग वर्ल्ड में बहुत बड़ा नाम रहा है। आज भी फैंस उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। खैर अब होगन ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने नए प्रमुख रेसलिंग प्रमोशन की घोषणआ की है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने खास संदेश साझा किया है। आपको बता दें उन्होंने दिग्गज एरिक बिशफ के साथ पार्टनरशिप कर बड़ा कदम उठाया है।दिग्गज हल्क होगन ने इंस्टाग्राम पर एरिक बिशप के साथ एक खास वीडियो अपलोड किया, जिसमें दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने रियल अमेरिकन फ्रीस्टाइल रेसलिंग प्रमोशन शुरू किया है। दोनों ने बताया कि तीसरे शख्स इजी मार्टिनेज भी उनके साथ शामिल होंगे। आपको बता दें मार्टिनेज इजी स्टाइल रेसलिंग के डायरेक्टर हैं। उन्होंने UFC में भी कोचिंग दी है। होगन ने कहा, हमने अपने खेल को आगे बढ़ा लिया है। हम अब फ्रीस्टाइल रेसलिंग की दुनिया में हैं। ब्लैक एंंड ब्लू में आपका स्वागत है। आपको लोगों को पीटने के लिए पैसे मिलेंगे। आपको जीतने के लिए पैसे मिलेंगे। मुझ सीधे नहीं चाहिए। मुझे मेगास्टार चाहिए। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज हल्क होगन की वजह से अन्य लोगों को मिलेगा फायदाहल्क होगन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है। उनके पास रेसलिंग का बहुत ज्यादा अनुभव है। 197 से वो प्रो-रेसलिंग की दुनिया का हिस्सा रहे हैं। अपने रेसलिंग करियर में वो कई विवादों का हिस्सा भी रहे हैं। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कभी कोई कमी नहीं आई। फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। होगन ने अपना खुद का प्रमोशन खोल दिया है तो उनकी तैयारियां भी जबरदस्त होंगी। उनकी वजह से यंग स्टार्स को फायदा मिल सकता है। हो सकता है कि आगे जाकर उनके प्रमोशन से कोई WWE में भी आ जाए। होगन के इस कदम की जरूर सराहना की जानी चाहिए। फैंस जरूर उनकी तारीफ कर रहे होंगे।