"उन्हें रिकॉर्ड जरूर तोड़ना चाहिए" - फेमस सेलिब्रिटी ने WWE में Roman Reigns के हाथों महान रेसलर का रिकॉर्ड टूटने की जताई इच्छा

roman reigns break hulk hogan record
क्या WWE में हल्क होगन का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे रोमन रेंस?

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) का WWE करियर आइकॉनिक रहा है, जिसमें उन्होंने ढ़ेरों ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका टाइटल रन 1260 दिनों से भी ज्यादा समय से चला आ रहा है। अब फेमस अभिनेता और रैपर ओ'शिया जैक्सन जूनियर ने इच्छा जताई है कि वो ट्राइबल चीफ के हाथों एक महान रेसलर का रिकॉर्ड टूटते देखना चाहते हैं।

Insight with Chris Van Vliet को दिए इंटरव्यू में दिग्गज अमेरिकी संगीतकार आईस क्यूब के बेटे ओ'शिया जैक्सन जूनियर ने कहा कि कई सालों तक जॉन सीना एक बेबीफेस होते हुए WWE के फेस सुपरस्टार बने रहे। इसलिए Roman Reigns के हील किरदार को सामने लाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं रही। उन्होंने कहा:

"जॉन सीना के बाद कंपनी को फेस सुपरस्टार की तलाश थी और वो रोमन रेंस को जिम्मेदारी सौंपना चाहते थे। कभी आपके पास जॉन सीना थे, जो 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बने लेकिन अब रोमन रेंस के रूप में एक अल्टीमेट हील सुपरस्टार है। हमेशा फेस सुपरस्टार उसी को बनाया जाएगा जो परिस्थिति अनुसार बेहतर कर पाएगा।"

जैक्सन ने रोमन रेंस के हाथों हल्क होगन के 1474 दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड टूटने की इच्छा जताते हुए कहा:

"सबसे बड़े हील और सबसे बड़े बेबीफेस की डिबेट हमेशा चलती रहेगी। जॉन सीना के बाद कंपनी के फेस सुपरस्टार बने रोमन रेंस अभी तक सबसे ज्यादा बार WrestleMania को हेडलाइन कर चुके हैं। अब क्यों ना हम उनकी महानता को स्वीकार करें और WrestleMania एरा में उन्हें सबसे लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखें। भविष्य में इन विषयों को लेकर खूब चर्चा की जा सकेगी।"

Roman Reigns के साथियों ने WWE Raw में Cody Rhodes को दिया संदेश

Roman Reigns को WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना है। Raw के हालिया एपिसोड की बात करें तो उसमें कोडी रोड्स का ड्रू मैकइंटायर के साथ सिंगल्स मैच हुआ था।

मैच के अंतिम क्षणों में सोलो सिकोआ ने उसी अंदाज में कोडी रोड्स पर अटैक कर दिया था, जैसे उन्होंने WrestleMania 39 में किया था। सिकोआ द्वारा इसी अटैक के कारण द अमेरिकन नाईटमेयर को मैकइंटायर के हाथों चौंकाने वाली हार का शिकार बनना पड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा कि WrestleMania 40 के लिए ये स्टोरीलाइन क्या नया मोड़ लेती है।

Quick Links