Roman Reigns के भाई की तारीफ में WWE दिग्गज ने गढ़े कसीदे, सोशल मीडिया पर शानदार संदेश देकर फैंस का दिल जीता

Pankaj
WWE NXT सुपरस्टार की हुई तारीफ
WWE NXT सुपरस्टार की हुई तारीफ

Solo Sikoa: WWE दिग्गज रिकिशी (Rikishi) ने अपने बेटे सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को सोशल मीडिया के जरिए शानदार संदेश भेजा है। Clash at the Castle इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में एक बार लगा कि रोमन रेंस हार जाएंगे लेकिन सोलो सिकोआ ने अचानक आकर उन्हें बचा लिया। सिकोआ की वजह से ही रोमन रेंस ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को लेकर दिग्गज रिकिशी ने किया ट्वीट

इस शो में द उसोज और पॉल हेमन मौजूद नहीं थे। आजतक द उसोज और पॉल हेमन ने ही रोमन रेंस का साथ दिया था। इस बार सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की मदद की। रिकिशी ने ट्विटर के जरिए कहा कि फैंस को उनका नाम कहना चाहिए। उन्होंने सिकोआ के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है और इसमें "God strength" लिखा है।

सोलो सिकोआ ने पिछले साल NXT में कदम रखा था। शुरूआत से ही वो फैंस की नजरों में आ गए थे। उनके मूव्स फैंस को बहुत अच्छे लगे। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। हर हफ्ते सिकोआ ने मैच लड़े और जीत हासिल की। ये बात तो तय थी कि वो एक दिन ब्लडलाइन का हिस्सा बनेंगे। इस हफ्ते अब इसका ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनका डेब्यू हो सकता है। ऐसा होगा तो फिर द ब्लडलाइन की ताकत और बढ़ जाएगी।

सिकोआ को किस तरह WWE द्वारा आगे बिल्ड किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ चीजें आगे के लिए क्लियर हो जाएंगी। रोमन रेंस, द उसोज और पॉल हेमन भी इस शो में नजर आएंगे। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिकोआ को लेकर WWE ने भी खास प्लान जरूर तैयार किया होगा। अब देखना होगा कि मेन रोस्टर में आने के बाद वो किस तरह का प्रदर्शन करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now