"भारत के लोगों के पास सभी तरह की काबिलियत है"- WWE दिग्गज ने भारतीय Superstars के बारे में बात करते हुए दिया बड़ा बयान

..
पूर्व WWE चैंपियन हैं जिंदर महल
पूर्व WWE चैंपियन हैं जिंदर महल

Jinder Mahal: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड में पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) अपने दो साथियों के साथ लंबे समय बाद ब्रांड में वापसी करने वाले हैं। कुछ बैकस्टेज खबरों की मानें तो WWE हॉल ऑफ फेमर जेबीएल (JBL) के इस टीम के साथ जुड़ने की संभावना हैं।

जिंदर महल इंडस शेर ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें उनके साथी वीर और सांगा के साथ Draft के दौरान Raw ब्रांड ने चुना गया था। तीनों ही स्टार्स ने ब्रांड में आने से पहले रोस्टर को चेतावनी भी दी थी। हाल ही में Extraaa Dhamaal शो में आने के बाद JBL से इंडस शेर ग्रुप का मैनेजर बनने के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा,

"देखिए! मैं वीर और जिंदर महल का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे ये लड़के पसंद हैं। जी हां! मैं इस टीम को मैनेज करना पसंद करूंगा। मैंने कुछ साल पहले हिंदी सीखने का प्रयास भी किया था। हालांकि, मैं इसमें ज्यादा सफल नहीं हुआ था। यह एक कठिन भाषा है।"

JBL ने आगे कहा,

"जो अंग्रेजी बोलना जानते हैं, उनके लिए स्पेनिश और जर्मन सीखना आसान रहता है। हिंदी बहुत अलग भाषा है। मैं इसमें ज्यादा सफल नहीं हो पाया था। मैं उनकी टीम का मैनेजर बनना चाहूंगा। मुझे लगता है कि भारत के लोगों के पास दुनिया की सभी तरह की काबिलियत हैं। 1.4 बिलियन लोगों के देश में आप आराम से जा सकते हैं। वह बहुत ही अद्भुत जगह है।"

WWE दिग्गज ने भारत देश में बिताए अपने समय के बारे में बात की

जिंदर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक हैं, वहीं वीर और सांगा भारत में ही पले-बढ़े हैं। WWE दिग्गज JBL ने साल 2017 में कुछ समय भारत में बिताया था। उन्होंने इस बारे में Extraaa Dhamaal शो में ही बात करते हुए कहा,

"मैंने साल 2017 में कुछ हफ्ते भारत में बिताए थे। मैं मुंबई में था, जहां मैंने कुछ स्थानों के अलावा स्लम सॉकर और मैजिक बसों में अच्छा समय बिताया था।"

अब देखना दिलचस्प होगा कि JBL, इंडस शेर को मेन रोस्टर में मैनेज करते हैं, या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now