WWE में 3 दशक से काम कर रहे दिग्गज Superstar के कॉन्ट्रैक्ट का हुआ अंत, रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर

WWE के साथ लंबे समय से जुड़े सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ रिन्यू
WWE के साथ लंबे समय से जुड़े सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ रिन्यू

Jerry Lawler: WWE ने हाल में कई सुपरस्टार्स को रिलीज करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था। इस समय ऐसी खबर आ रही है, जिसके मुताबिक कंपनी ने एक दिग्गज का कॉन्ट्रैक्ट ना रिन्यू करके उनके साथ अपने समय को खत्म कर लिया है। यह उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। यह दिग्गज कंपनी में पिछले तीन दशकों से काम कर रहे थे।

Ad

जैरी लॉलर WWE के साथ पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से काम कर रहे थे। PWInsider की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं रिन्यू किया है। इसके कारण उनके कंपनी में समय का अंत हो गया है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 1992 में हुई थी।

जैरी लॉलर को 2023 में दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद से वह कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने हाल में अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने कुछ सुधार की बात बताई थी।

Ad

जैरी ने WWE में आखिरी बार 2012 में मुकाबला लड़ा था। वह पूर्व King of the Ring विजेता हैं लेकिन उनकी सेहत को देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह अब कभी रिंग में दोबारा उतरना नहीं चाहेंगे। अगर WWE दिग्गज कहीं भी काम करना चाहें, तो वह कर सकते हैं लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि वह इस समय सिर्फ साइनिंग से जुड़ी हुई रिक्वेस्ट ही स्वीकार कर रहे हैं।

WWE में कैसा था जैरी लॉलर का सफर?

WWE दिग्गज जैरी लॉलर का कंपनी में सफर काफी बढ़िया था। उन्होंने कई अच्छे मैच लड़े लेकिन जो बात फैंस को हैरान कर सकती है, वह यह है कि इन्होंने WWE में कभी कोई टाइटल नहीं जीता। वह King of the Ring विजेता रहे और कमेंट्री भी करते हुए नजर आए लेकिन वह कभी भी चैंपियन नहीं बन सके।

यह बात हैरान कर सकती है। यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि कई फैंस जैरी को उस पल के लिए खास तौर पर याद करते हैं, जब Raw के लाइव एपिसोड के दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। उस समय उनके साथ माइकल कोल थे, जिनके साथ सालों बाद उनका WrestleMania में मैच हुआ था। इसमें जैरी को हार मिली थी। देखना होगा कि आगे कभी जैरी WWE में नज़र आते हैं, या नहीं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications