Ronda Rousey: पूर्व WWE मैनेजर जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने हाल ही में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने राउजी के चैंपियनशिप हारने का कारण बताया और कहा कि उन्हें अगर पहले UFC में सफलता नहीं मिलती, तो शायद कभी भी उन्हें टीवी पर आने का चांस नहीं मिलता। पूर्व WWE मैनेजर ने Ronda Rousey को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान जिम कॉर्नेट ने अपने Drive Thru पॉडकास्ट पर रोंडा राउजी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि राउजी को MMA में सफलता हासिल करने के कारण इतना बड़ा नाम बनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा,"अगर रोंडा राउजी का बड़ा नाम नहीं होता और उनके पास अपने MMA करियर या UFC के कारण इतनी प्रसिद्धि नहीं होती, तो उन्हें टीवी पर भी आने का मौका नहीं मिलता। एक ओर शार्लेट फ्लेयर एक स्टार हैं और दूसरी ओर रोंडा राउजी हैं।"रेसलिंग दिग्गज ने आगे कहा कि WWE का शार्लेट फ्लेयर को टाइटल देने का अर्थ है कि उन्होंने रोंडा राउजी को अब पुश देने का प्लान कैंसिल कर दिया है। रोंडा का चैंपियनशिप रन नाकाम रहा। वो अच्छे मैच देने या फिर फैंस का ध्यान खींचने में असफल रहीं। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि यह रोंडा राउजी को पुश देने के प्रयोग का अंत था। रोंडा राउजी उस समय तक एक रेसलिंग बनना चाहती थीं, जब तक उन्होंने इस चीज़ में हाथ नहीं आजमाया। वो एक फुल-टाइम रेसलर भी नहीं रही हैं। पहला रन ठीक रहा था। बाद में उन्हें बच्चा हुआ और वो बच्चे को बड़ा करने में लग गईं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूँ, आप इस चीज़ को देखिए।"आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:रोंडा राउजी SmackDown के आखिरी एपिसोड में नज़र नहीं आई थीं। शार्लेट फ्लेयर ने प्रोमो कट किया था और बाद में वो सोन्या डेविल के खिलाफ अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आईं। फ्लेयर ने मुकाबले में डॉमिनेट करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। अब देखकर लग रहा है कि रोंडा की किसी दूसरी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू होगी। दूसरी ओर रोंडा राउजी शायद 2023 के विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बन सकती हैं। WrestlingWorldCC@WrestlingWCCRonda Rousey speaks on her critics 🗣️2899196Ronda Rousey speaks on her critics 🗣️ https://t.co/ATruRjorAeWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।